5 बेस्ट आयुर्वेदिक तरीकों से पाएं लंबे बाल

5 best ayurvedic tariko se paye lambe baal
5 बेस्ट आयुर्वेदिक तरीकों से पाएं लंबे बाल

महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। बाल पर्सनैलिटी को खूबसूरत दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि प्रदूषण और समय की कमी के कारण आजकल महिलाएं बालों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं और इसके चलते बाल रूखे-सूखे और बेजान हो जाते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं। अपने बालों में फिर से जान भरने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए कई महिलाएं महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

ब्यूटी सैलून में महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराती हैं लेकिन अब आप बिना पैसे खर्च किए ही अपने बालों की समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। दरअसल, बेस्ट आयुर्वेद में बालों को स्वस्थ और सुदंर रखने के कई नुस्खे बताए गए हैं। इससे जल्द ही बालों की सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

1. मेथी दाना -

मेथी दाने में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिडविटामिन एविटामिन के और विटामिन सी मौजूद होता है। इसमें प्रोटीनऔर निकोटीन एसिड भी पाया जाता हैजिससे बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है। स्काल्प हेल्दी रहता है और बाल खराब भी नहीं होते हैं। बालों की चमक को बरकरार रखने के लिए आप अपनी डाइट में मेथी दाना शामिल कर सकते हैं।

इसके अलावा रात में 2 चम्मच मेथी दाने को पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह उस पानी को पी लें। बचे हुए मेथी दाने को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर 20 मिनट बाद शैम्पू से बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बाल घनेलंबे और मजबूत बनेंगे।

2. दही -

दही में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। प्रोटीन स्काल्प की हेल्थ और नए फोलिसल्स की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है। बालों पर दही से मसाज करना बहुत अच्छा होता है।

आपको बता दें कि दही को अपने स्काल्प पर लगाकर 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद शैम्पू से सिर धो लें। बालों पर दही लगाने से बाल मजबूत होते हैं। ऐसा करने से बाल कोमल और मुलायम भी बनते हैं।

3. आंवला -

आपको बता दें कि आपकी डाइट में विटामिन सी की कमी के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं और बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। हालांकि आवंले के सेवन और बालों में आवंला का तेल लगाने से बालों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही बाल लंबे समय तक काले भी रहते हैं।

4. भृंगराज तेल -

भृंगराज तेल बालों के लिए रामबाण है। इसे लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस तेल को लगाने से बाल सफेद भी नहीं होते और साथ ही बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है। आप सूखे भृंगराज में पानी मिलाकर उस पानी को स्काल्प पर लगाएं। ऐसा करने से बालों की मजबूती बढ़ती है।

5. नीम -

नीम के पत्तों को उबालिए। फिर उस पानी को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद उस पानी से अपने बाल धो लें। आपको बता दें कि ऐसा करने से आपके बालों की चमक बरकरार रहेगी। अपने बालों की ग्लो को बरकरार रखने के लिए नीम के पानी से सप्ताह में बार बाल जरूर धोएं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in