5 मजेदार लुक्स, जो दिवाली बनाएंगे खास

5 Majedaar looks, jo diwali banaenge khaas
5 मजेदार लुक्स, जो दिवाली बनाएंगे खास

ये बात तो आप मानते ही होंगे कि किसी भी त्यौहार पर एक अच्छा लुक कैरी करने के लिए या शादी पर सबसे अलग दिखने के लिए आपकी इंस्पिरेशन बॉलीवुड सेलेब्स होती हैं। लेकिन आप ट्रेंड्स तो कॉपी कर लेते हैं लेकिन उन जैसा लुक पाना थोड़ा मुश्किल होता है और कभी-कभी तो नामुमकिन भी होता है।

अब से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है इस लेख में हम आपको ऐसे सिलेबस ऑउटफिट्स के बारे में बताएंगे जो सस्ते होंगे और जिन्हे आप आसानी से जल्दी से कैरी कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं –

1. ब्रोकेड फेब्रिक ड्रेस:

फेस्टिव सीज़न और शादी को ध्यान में रखते हुए ये फेब्रिक सबसे परफेक्ट माना जाता है और ऐसे में अगर उसपर पत्तियों का आकार हो या रॉ मैंगो लेबल हो तो ये चोली सेट एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है। अगर आप ऐसा लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आपको ऑनलाइन ये सेट 4000 के आसपास मिल जाएगा।

2. लाइटवेट और सिंपल लहंगे:

फिर से लाइटवेट और सिंपल लहंगों का ट्रेंड चल पड़ा है। आप Smitasha लेबल का ऑरेंज लहंगा त्यौहार या शादी में पहन सकती हैं। इस लहंगे को हीना खान ने भी पहना था। आपको ये लहंगा ऑनलाइन छाबड़ा ब्रैंड का ले सकती हैं, जिसकी कीमत 7000 के आसपास है।

3. एलिगेंट साड़ी:

साड़ी की एलीगेंसी के बारे में तो आप सबको पता है, लेकिन त्यौहार या शादी वाले दिन साड़ी को पहनकर इधर उधर भागने थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो ऐसे में आपको ड्रेप साड़ी का चयन करना चाहिए। अगर आपको फंकी फ्यूशन लुक पहनना है तो ऑनलाइन आप फॉयल प्रिंट ड्रेप साड़ी मंगवा सकती हैं और इसकी कीमत 3000 के आसपास है।

4. सिम्पल साड़ी लुक:

अगर आपको त्यौहार या शादी में सिम्पल लुक में रहना चाहती हैं तो आप रॉ मैंगो की सेल्फ-स्ट्राइप्ड ग्रे साड़ी को कंट्रास्ट कलर की ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। साथ ही इसके साथ सिल्वर चोकर का चयन करें। आप ऑनलाइन ऐसी सिम्पल साड़ी ले सकती हैं जो कि 699 रुपए में आपको मिल जाएंगी। ऐसी साड़ियां कोंकणा सेन को काफी पहने हुए देखा गया है।

5. श्रग और प्लाज़ो: 

आजकल श्रग और प्लाज़ो का काफी चलन है। आप त्यौहार हो या शादी श्रग और प्लाजों को ऑनलाइन या मार्किट कहीं से भी खरीद सकती हैं। ये ऑउटफिट आपको 1000 से 3000 तक काफी सुंदर मिल जाएंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in