अक्सर घरों में महिलाएं अचार बनाती हैं। लड़कियां चटकारे लगाकर उसे खाती हैं लेकिन क्या आपको पता है अचार खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। आपको बता दें कि ज्यादा अचार खाना सेहत के लिए खतरा हो सकता है। चलिए फिर बताते हैं जल्दी से अचार खाने से पहले क्या याद रखना है जरूरी -
1. नमक ज्यादा होना -
अचार में दूसरी चीजों की तुलना में नमक का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। ज्यादा नमक खाने से हाइपरटेंशन और दिल से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
अचार में नमक इसलिए अधिक डाला जाता है ताकि उसे कई दिनों तक ठीक रखा जा सके। ऐसे में अधिक अचार खाने से शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाती है और वो सेहत के लिए नुकसानदायक बन जाता है।
2. गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा -
ज्यादा अचार खाने से पेट की परेशानी भी हो सकती है जो बाद में चलकर गैस्ट्रिक कैंसर का रूप धारण कर सकता है।
हालांकि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है लेकिन फिर भी ज्यादा अचार खाने से पेट संबंधी बीमारियां होने लगती हैं। कई लोगों को एसिडिटी की समस्या भी हो जाती है।
3. अधिक तेल का इस्तेमाल -
अचार में तेल का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ताकि अचार को नमी से बचाया जा सके।
अधिक तेल के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका होती है जिससे न केवल दिल की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है बल्कि लीवर के लिए भी यह हानिकारक होता है।