अप्पम बनाने की बेस्ट रेसिपी

Appam banane ki best recipe
अप्पम बनाने की बेस्ट रेसिपी

अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं जो फटाफट बन जाए और स्वादिष्ट भी हो तो आप पौष्टिक अंकुरित अप्पम बना सकती हैं।

आइए जानते हैं जल्दी से बन जाने वाला और स्वाद में लाजवाब पौष्टिक अंकुरित अप्पम को बनाने का बेस्ट रेसिपी तरीका...

सामग्री

1.     1 1/2 कप अंकुरित मिक्स अनाज (मोठचनासोयाबीनमूंगफली)

2.     1/4 कप कटा हरा धनिया

3.     1/2 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट

4.     1/4 टी स्पून जीरा

5.     1/4 टी स्पून हींग

6.     नमक स्वादानुसार

7.     तेल (पकाने के लिए)

8.     परोसने के लिए प्याज पुदीने की चटनी

बनाने की विधिः

अंकुरित मिक्स अनाज को 1/2 कप पानी के साथ मिक्सर में डालकर मुलायम होने तक पीसें। इसके बाद मिश्रण में अन्य सभी सामग्रियों (हरा धनियाहरी मिर्चजीराहींग) अच्छी तरह से मिलाइए।

नॉन-स्टिक मिनी पैन पर 1/4 टी-स्पून तेल डालकर टेबल-स्पून घोल एक-एक करके सांचों में डाल कर पकाइए। हल्का सा तेल का उपयोग करके पलट के दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के होने तक पकाइए।

इसी तरह बाकी घोल को भी सांचों में डालकर पका लीजिए। इसे पुदीने और प्याज की चटनी के साथ गरमागरम परोसिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in