एप्‍पल एवोकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी बनाने के टिप्स

Apple avocado flaxseed smoothie banane ke tips
एप्‍पल एवोकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी बनाने के टिप्स

सेब खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। सेब में मौजूद सभी पोषण तत्व शरीर को हेल्दी बनाए रखता है। इसी के चलते आज हम आपको एप्‍पल एवाकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी बनाना सिखाएंगे। इसमें सेबएवाकाडो और फ्लैक्ससीड्स के सभी गुण मौजूद होते हैं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्‍यू‍न सिस्‍टम को रेगुलेट करने में मदद करता है।

सेब में मौजूद फाइबर में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं इसलिए वह मोटापेहार्ट संबंधी बीमारियां और डायबिटीज से रक्षा करते हैं। वहीं एवाकाडो हेल्‍दी फैटफाइबर और विभिन्न महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। फ्लैक्‍ससीड भी कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है।

इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिडलिग्नान (पौधों में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स) और फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण इसमें ढेर सारे हेल्‍थ बेनिफिट्स मौजूद होते हैं।

फ्लैक्ससीड्स आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता हैं और आपकी भूख को भी कंट्रोल करता है। साथ ही आपके शरीर के वजन को भी नियंत्रण में रखता है। तो चलिए आपको बताते हैं बनाने के टिप्स -

एप्‍पल एवाकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी बनाने के लिए सामग्रीः 

1.     लो फैट मिल्‍क- 1 कप

2.     छिलके सहित सेब-½

3.     एवाकाडो- ½

4.     फ्लैक्ससीड्स- 1 चम्मच

एप्‍पल एवाकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी बनाने का तरीकाः

सबसे पहले सेब और एवाकाडो को अच्‍छी तरह से धो लें। फिर आधे सेब को छिलके सहित टुकड़ों में काट लें। अब एवाकाडो को भी अच्‍छी तरह से छील लें। फिर इसमें से आधा एवाकाडो ले लें।

इसके बाद ब्‍लेंडर में दूधसेबएवाकाडो और फ्लैक्‍ससीड्स सभी चीजों को मिलाकर अच्‍छी तरह से पीस लें। फिर एक ग्लास में इस मिश्रण को निकाल लें। अब इसे ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें। आपका एप्‍पल एवाकाडो फ्लैक्‍ससीड स्‍मूदी तैयार है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in