बच्चों के पेट में कीड़े का इलाज व सरल उपचार

Bache ke pet me kide ka ilaj va saral upchar
बच्चों के पेट में कीड़े का इलाज व सरल उपचार

पेट में कीड़ों की परेशानी एक ऐसी परेशानी है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन पेट में कीड़े की समस्या सबसे ज्यादा 1 से 14 वर्ष के बच्चों में अधिक देखी जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगभग 24.1 करोड़ बच्चे पेट में कीड़ों से पीड़ित हैं। यह एक गंभीर समस्या है जिसको लेकर माता पिता को अपने बच्चों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

अगर आपको पता चलता है कि आपके बच्चे के पेट में कीड़े के होने के कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आप कुछ सरल घरेलू उपायों (Home remedies for worms in kids) की मदद से बच्चों के पेट में कीड़ों का खात्मा कर सकते हैं।

पपीता है बच्चों के पेट में कीड़े होने पर घरेलू उपाय  - Papita hai bacho ke pet me kide hone par gharelu upay

बच्चों के पेट के कीड़े मल के जरिए बाहर निकालने के लिए बच्चों को पपीता खिला सकते हैं। पेट को साफ करने के लिए पपीता फायदेमंद फल माना जाता है। पपीता और इसके बीज कीड़ों को खत्म करने में समृद्ध माने जाते हैं, जो आंतों से कीड़ों को साफ करने में मदद करते हैं।

बच्चों के पेट के कीड़े मारने के उपाय है लहसुन - Bacho ke pet ke kide marne ke upay hai lehsun

बच्चों के पेट के कीड़े मारने के लिए आप लहसुन को खा सकते हैं। लहसुन जानवरों के पेट के कीड़ों को तो मारता ही है साथ ही इंसानों के पेट के कीड़ों को भी मारने में मदद करता है।

बच्चों के पेट में कीड़े हो तो अजवाइन का इस्तेमाल करें - Bacho ke pet me kide ho to ajwain ka istemal kare

बच्चों के पेट के कीड़ों को मारने के लिए आप अजवाइन का भी सेवन कर सकते हैं। यह खाद्य पदार्थ बेहद गुणकारी है, जो कीड़ों को मारने में मदद करता है। आप अजवाइन को आप गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

बच्चों के पेट में कीड़े हो तो कद्दू के बीज देना चाहिए - Bacho ke pet me kide ho to kaddu ke beej dena chahiye

शायद आपके बच्चे को कद्दू पसंद न हो लेकिन इसके बीज आपके बच्चे के पेट के कीड़े मरने में मदद कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कद्दू के बीज टेपवार्म इन्फेक्शन पर 89 प्रतिशत प्रभावी रूप से काम कर सकते हैं।

करेला है बच्चों के पेट में कीड़े का घरेलू उपाय - Karela hai bacho ke pet me kide ka gharelu upay

पेट के कीड़ों को मारने के लिए करेले का सेवन करें। करेले का रस कड़वा होता है और ये खून को साफ करने के साथ-साथ पेट के कीड़ों का भी सफाया करने में मदद करता है। 

नोट - आप बच्चों के पेट के कीड़े नीम, हल्दी, नारियल, लौंग की मदद से भी खत्म कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in