भाई-बहन के बीच मतभेद कम करने के 5 टिप्स

Bhai behn ke beech matbhed kam karne ke 5 tips
भाई-बहन के बीच मतभेद कम करने के 5 टिप्स

भाई-बहन का रिश्ता सबसे अनमोल रिश्ता होता है, लेकिन अगर ऐसे में भाई या फिर बहन लड़ाई की वजह से नाराज हो तो उसे मनाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन ये काम इतना भी मुश्किल नहीं है इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने रिश्तों में आयी नाराजगी को दूर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं –

खुद से करें शुरुआत - Khud se kare shuruaat

कई बार भाई-बहन के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि एकदूसरे से बात क्या शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते। लेकिन दोनों के मन में एकदूसरे के लिए प्यार व जज्बात अभी भी पहले जैसे ही होते हैं। पर अहंकार एक ऐसी चीज है कि इसकी वजह से तो अपने दूर हो जाते हैं। आपको अगर अपने प्यारे भाई या बहन से दूर होने का डर है तो पहले खुद से उनसे बात करने की कोशिश करें और मांफी मांगकर पिछली गलतियों को भुला दें।  

नई शुरुआत करें - Nayi shuruaat karen

झगड़े के बाद रिश्तों में कड़वाहटों को सिर्फ आप ही दूर कर सकते हैं और उसे पहले जैसा मजबूत बना सकते हैं। अगर आप अपने बीच सब सही करना चाहते हैं तो उनके साथ नए सिरे से शुरुआत करें। दोनों अपनी अपनी कमियों पर एक नजर डालें और रिश्तों को सही  ट्रैक पर ले जाने की कोशिश करें।

एकदूसरे के टॉप सीक्रेट का ध्यान रखें - Ekdusre ke top secret ka dhyan rakhe

कई बार ऐसा होता है कि भाई बहनों के बीच झगड़ा होता नहीं है वो सबसे पहले मम्मी पापा को उनके सीक्रेट बताने पहुंच जाते हैं। ऐसा करके आप जीत तो जरूर जाएंगे, लेकिन बाद में गुस्सा शांत होने के बाद आपको पछतावा होगा। कितने भी झगड़े हो जाएं आप एकदूसरे के टॉप सीक्रेट हमेशा अपने पास रखने हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें मनाने भी जाएंगे तो जल्दी शायद मान भी जाए।

झगड़ों की वजह जानें - Jhagdo ki vajah jane

अक्सर लोग जब झगड़ते हैं तो एक दूसरे की कमियां जरूर गिनाते हैं। तो ले सुलझाते समय एकदूसरे की कमियां निकालने की बजाए लड़ाई की वजह को पहचानें और कोशिश करें कि आगे उन चीजों पर आपकी फिर से लड़ाई न ही।

कोई गिफ्ट देकर रिश्ते की शुरुआत करें - Koi gift dekar rishte ki shuruaat kare 

किसी भी रिश्ते में फिर से मिठास लाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है सामने वाले के लिए गिफ्ट खरीदना। अगर आप अपने बहन या भाई को मनाने चाहते हैं तो उसे कोई उसकी मनपसंद की चीज दें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in