सिजेरियन के बाद क्या चीज़ ध्यान में रखनी चाहिए?

Cesarean ke baad kya chiz dhyan me rakhni chahiye?
सिजेरियन के बाद क्या चीज़ ध्यान में रखनी चाहिए?

प्रश्न: सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर: कुछ बाते हैं जिनका सी सेक्शन यानि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले आपको बता दें कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 से 3 दिन आपको अस्पताल में ही रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद कई बार अचानक से दर्द उठ जाता है, जिस पर तुरंत एक्शन लेने के लिए आपको डॉक्टर के पास होना जरूरी होता है। सिजेरियन के बाद आपको शारीरिक संबंध न बनाने की सलाह दी जाती है, जब तक आपके डॉक्टर आपको अनुमति ना दें। साथ ही आपको अपने बच्चे से अधिक कोई भी भारी चीज नहीं उठानी होती है, क्योंकि इससे स्थिति बदतर हो सकती है। अधिक मेहनत वाली गतिविधि भी ना करें जैसे बार-बार सीढ़ियां चढ़ना या उतरना आदि।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in