चलने से जांघों में है जलन तो ये है 5 बेस्ट उपाय

Chalne se jangho me hai jalan to ye hai 5 best upay
चलने से जांघों में है जलन तो ये है 5 बेस्ट उपाय

अगर मोटापा कई ज़्यादा है तो दो जांघों के बीच रगड़ लगना आम बात हैं। जांघों के बीच रगड़ लगने की शिकायत बहुत सी महिलाओं को रहती है। जांघों के बीच रगड़ लगने से न सिर्फ त्वचा छिल जाती है बल्कि दर्द और जलन भी महसूस होती है।

कुछ लोग सोचते हैं कि वजन कम करने से ही इस समस्या का हल निकाला जा सकता हैलेकिन अगर आपका वजन काफी ज़्यादा है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप इस परेशानी को उम्रभर झेलती रहें।

कुछ घरेलू बेस्ट उपाय भी हैं जिनकी मदद से आप जांघों के बीच रगड़ से होने वाली परेशानी को कम कर सकती हैं।

1. साफ-सफाई का ध्यान दें -

जांघों के आसपास सफाई रखना बेहद ज़रूरी है। इसलिए रोज़ाना नहाएं और जांघों के बीच के हिस्से को जहां रगड़ लगती है वहां अच्छे से सफाई करें।

गर्मियों के मौसम में ये परेशानी सबसे ज़्यादा देखने को मिलती हैतो जब भी बाहर गर्मी से आएं तब ही अच्छे से नहा लेंजिससे उस क्षेत्र पर पसीने से मैल न जमे।

2. थाई बैंड का इस्तेमाल करें -

थाई बैंडइलास्टिक का बना छोटा बैंड होता है जिसे जांघों पर पहना जाता है। थाई बैंड की मदद से दोनों जांघों के बीच रगड़ नहीं लगती।

आप इसे स्कर्टड्रेसजींसपैंट्सशॉट्स आदि के नीचे पहन सकते हैं। अगर आप थाई बैंड पहनती है तो जांघों में लगने वाली चोट से भी बचेंगी।

3. जांघों को सूखा रखना चाहिए -

जांघों में पसीने आने के कारण रगड़ और ज़्यादा लगती हैइसकी वजह से उस जगह पर दर्द होने लगता है और जलन की समस्या शुरू हो जाती है।

ऐसे में आपको करना क्या हैहाथों में टेलकम पाउडर लें और दोनों जांघों पर लगाएं। इससे प्रभावित क्षेत्र पर पसीना नहीं आता और त्वचा सूखी रहती है। साथ ही इस हिस्से में मैल नहीं जमता। अगर आपको बेहद ज़्यादा पसीना आता है तो डॉक्टर से ज़रूर सम्पर्क करें।

4. डायपर रैशेज की क्रीम -

डायपर रैशेज की क्रीम न सिर्फ बच्चे लगा सकते हैं बल्कि व्यस्क भी इसे लगा सकते हैं। आपको शायद ये मालूम न होलेकिन डायपर रैशेज में ज़िंक ऑक्साइड होता है और ज़िंक ऑक्साइड रैशेस के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

डायपर रैशेस क्रीम को उंगली पर लें और उसे जांघों के बीच में लगाएं। रोज़ाना इस क्रीम को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

5. रगड़ से बचने वाले अंडरवियर पहनें -

कुछ ऐसे अंडरवियर भी होते हैं जो जांघों के बीच रगड़ लगने से बचाते हैं। ऐसे अंडरवियर खासकर एथलीट्स के लिए बनाएं गए हैं। हालांकि सामान्य लोग भी इसे पहन सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in