चेहरे के ग्लो के लिए 6 ब्यूटी टिप्स

Chehre ke glow ke liye 6 beauty tips
चेहरे के ग्लो के लिए 6 ब्यूटी टिप्स

चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए आपकी स्किन के साथ-साथ आपके मन का फ्रेश रहना भी जरूरी है। चेहरे की सफाई करने और खुश रहने से आपके चेहरे पर हमेशा ग्लो बनी रहेगी।

अपने चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो इन 6 ब्यूटी टिप्स को आप नियमित रूप से आजमाएं। ऐसा करने से आपका चेहरा बेदाग और आकर्षक लगने लगेगा।

1. चेहरे की सफाई के लिए कच्चा प्याज खाना अच्छा होता है। इससे चेहरे पर नजर आने वाले दाग-धब्बों में कमी आती है। पिंपलमुहासेफोड़ा-फुंसी को रोकने में भी कच्चा प्याज काफी कारगर है।

खाने के साथ साथ कच्चे प्याज का सेवन करने से चेहरे पर चमक बनी रहेगी।

2. चेहरे को फ्रेश रखने के लिए आंखों को आराम देना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा देर तक कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद खिड़की के बाहर देखना चाहिए व आंखों की हल्की एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है।

3. चेहरे को बार-बार धोने से या फिर उस पर फेस पैक लगाने से चेहरे की त्वचा पर मौजूद डेड शेल्स हट जाती हैं। इससे चेहरा सुंदर दिखने लगता है व स्किन टाइट हो जाती है। ऐसा करने से  झुर्रियां भी कम होती जाती हैं।

4. नियमित रूप से नहाने से भी चेहरे पर रौनक आती है। हालांकि 10 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर तक नहाने से भी सिक्न की नमी कम होने लगती है। वहीं नहाने का पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। गर्म पानी से देर तक नहाने से स्किन पर लाल धब्बे भी पड़ सकते हैं।

5. दोपहर के समय खाना खाने के बाद हर किसी को नींद आने लगती है। काम के बीच समय में से 5 मिनट निकालकर आंखें बंद जरूर करें यह फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है बल्कि खून में सेरोटोनिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है।

यह हार्मोन खुशी के एहसास के लिए जिम्मेदार होता है। अगर इंसान खुश रहेगा तो वह अपने आप में ग्लो करेगा और फ्रेश फील करेगा।

6. दिनभर की थकान उतारने में ताजा हवा काफी मददगार साबित होती है। थोड़ी देर चलना या हल्की एक्सरसाइज से भी चेहरे पर चमक आती है। इससे इंसान हल्का भी महसूस करता है।

नीले आसमान और हरियाली के बीच दिमाग में ताजगी आती है। पार्क में 10 मिनट के लिए रोज टहलना आपके चेहरे की चमक को बनाए रखेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in