चॉकलेट गोरमेंट ड्रिंक जल्दी से कैसे बनाएं

Chocolate gourmet drink jaldi se kaise banaye
चॉकलेट गोरमेंट ड्रिंक जल्दी से कैसे बनाएं

अगर आप इस बार अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं तो क्यों न उनके लिए चॉकलेट ड्रिंक बनाई जाए। बच्चे इसे पसंद भी करेंगे साथ ही ये उनके लिए हेल्दी भी रहेगी।

आइए जानते हैं चॉकलेट गोरमेंट ड्रिंक जल्दी से बनाने की विधि-

चॉकलेट गोरमेंट ड्रिंक बनाने की सामग्री:

1.     दूध- 150 मि.ली

2.     कोको पाउडर- 10 ग्राम

3.     चॉकलेट सॉस- 100 ग्राम

4.     वनिला एसेंस- 2 मि.ली

5.     मार्श मैलोज- 5 से 6

चॉकलेट गोरमेंट ड्रिंक बनाने की विधि:

एक पतीले में दूध गर्म करें। अब इसमें कोको पाउडर डालकर लगातार चलाते रहें। कोको पाउडर अच्छी तरह मिक्स हो जाने पर इसमें चॉकलेट सॉस डालें। चॉकलेट अच्छी तरह घुलने तक लगातार दूध चलाते रहें। थिक चॉकलेट दूध तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दें।

आपकी हॉट चॉकलेट रेसिपी बनकर तैयार है। अब एक ग्लास में वनिला एसेंस की बूंदे डालें। अपनी मनपसंद की मार्श मैलोज के साथ अपनी हॉट चॉकलेट ड्रिंक का मजा लें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in