इस साल क्रिसमस पर चॉकलेट केक न बनाकर एक नयी रेसिपी बनाने की कोशिश करें। ये रेसिपी बेहद आसान और सिम्पल होने के साथ-साथ आपको और आपके परिवार को बेहद पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं कॉफी चीज़केक की। कॉफी चीज़केक बनाने में बेहद आसान है और इस नई रेसिपी को कभी भी नहीं भूल पाएंगे।
तो चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं कॉफी चीज़केक कैसे बनाएं –
कॉफी चीज़केक बनाने की सामग्री -
1. 20 ग्राम अमूल बटर
2. 750 मिली क्रीम चीज़
3. 100 ग्राम शक्कर
4. 150 ग्राम मैदा
5. 20 मिली दूध
6. 19 ग्राम प्रीमियम कॉफ़ी
7. 2-3 ग्राहम क्रैकर्स/डाइजेस्टिव बिस्किट्स
8. 3 अंडे
9. 270 ग्राम ताज़ी क्रीम
कॉफी चीज़केक बनाने का तरीका -
1. चॉकलेट बिस्किट को तोड़कर उसका बारीक पाउडर बना लें और फिर उसमें मक्खन भी मिला दें। बेकिंग पैन में थोड़ा सा मक्खन लगाएं। अब इस मिश्रण को पैन में डाल दें। अब इसे फ्रिज में एक घंटे के लिए रखें।
2. एक बड़े कटोरे में क्रीम चीज़ डालें और इसे तब तक चलाते रहें या फेटते रहें जब तक कि चीज़ हल्का और फ्लफी न हो जाए। अब इसमें ताज़ी क्रीम मिलाएं। इसमें चीनी और अंडे एक-एक करके डालें। मिश्रण को मिलाने के बाद आटा डालें और अच्छी तरह से उसे मिलाएं। आखिर में कॉफी और दूध मिलाएं और मिश्रण को अच्छे से चलाते रहें।
3. ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट करें। अब ओवन प्लेट पर तैयार मिश्रण को डाल दें। केक को 170 डिग्री पर 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें.