फटाफट कैसे मनाएं अपने नाराज बॉयफ्रेंड को

Fatafat kaise manaye apne naraz boyfriend ko
फटाफट कैसे मनाएं अपने नाराज बॉयफ्रेंड को

कई बार ऐसा होता है कि आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे नाराज हो जाता है। उसका मूड ऑफ हो जाता है। ऐसा होने पर आपको डर लगने लगता है कि आप उसे कैसे मनाएंगी? अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप फटाफट से अपने ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर कर सकते हैं।

1. मूड खराब होने का कारण पूछें -

आप सीधे तौर पर अपने ब्वॉयफ्रेंड से उसकी नाराजगी या फिर मूड खराब होने का कारण पूछ सकती हैं। ज्यादातर समय ऐसा करना ही अच्छा होता है। स्पष्ट रूप से बात होने पर कई सारी चीजें सामने आ जाती हैं और उसमें सुधार की पूरी संभावना होती है। कई बार ब्वॉयफ्रेंड मन में दबा बहुत कुछ बता देता है और कई बार चुप हो जाता है। ऐसे में हालात संभालने की जिम्मेदारी आपकी।

2. सरप्राइज दें -

ब्वॉयफ्रेंड का मूड खराब होने पर या फिर उसके नाराज होने पर आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। ये सरप्राइज किसी भी तरह का हो सकता है। आप उसके लिए कोई गिफ्ट खरीद सकती हैं। कुछ स्पेशल तैयार कर सकती हैं। उसको किसी मैसेज के साथ कार्ड दे सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उसकी पसंद के कपड़े पहन कर तैयार भी हो सकती हैं। इससे ब्वॉयफ्रेंड को अच्छा लगेगा और वे जल्द ही मान भी सकता है।

3. चॉकलेट और फूल गिफ्ट करें -

ब्वॉयफ्रेंड अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करता है लेकिन ये दोनों चीजें लड़कों को भी पसंद होती हैं। ऐसे में आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते हैं मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है और फिर आपके पार्टनर की नाराजगी तुरंत दूर हो जाएगी।

4. पसंदीदा खाना बनाएं -

आप अपने ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए उसके पसंद का खाना भी बना सकती हैं। कहते हैं मर्दों को खुश करना हो तो उनके पेट से होकर गुजरना पड़ता है और ऐसे में बेहतरीन खाना आपके ब्वॉयफ्रेंड का मूड तुरंत ठीक कर सकता है।

5. थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ दें - 

कई बार मूड खराब होने पर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड पर उसका कारण जानने के लिए प्रेशर डालती हैं लेकिन इससे आपका ही बुरा हो सकता है। मूड खराब होने के चलते वो आप पर चिल्ला भी सकता है। ऐसे में उसे थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ दें और शांति बनाए रखें। उसका मूड ठीक होते ही वो आपसे खुलकर बात करेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in