कलरफुल रेनबो आइसक्रीम सैंडविच का बेस्ट तरीका

Colourful rainbow icecream sandwich ka best tarika
कलरफुल रेनबो आइसक्रीम सैंडविच का बेस्ट तरीका

बच्‍चों को आइसक्रीम खाना बहुत पसंद होता है। वह बार-बार इसे खआने की जिद करते हैं। ऐसे में अगर आपको घर पर ही आइसक्रीम बनानी आती है तो आपके लिए बच्चों को मनाना बहुत ही आसान होगा।

बच्‍चे जब आइसक्रीम खाने की जिद्द करें तो उन्‍हें बाहर का आइसक्रीम देने के बजाए आप घर पर ही उनके लिए कुछ स्‍पेशल आइसक्रीम बना सकती हैं।

आइए हम आपको बताते हैं रेनबो आइसक्रीम सैंडविच बनाने के बारे में। यह खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है साथ ही इसे देखते ही आपके बच्चे खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं इसे बेस्ट तरीके से बनाने का तरीका-

रेनबो आइसक्रीम सैंडविच बनाने के लिए सामग्री:

1.     हैवी व्हिपिंग क्रीम- 2 कप

2.     कंडेंस्ड मिल्क- 1 कैन

3.     फ्रूटी पेबल्स- 6 कप

4.     वेनिला एक्सट्रेक्ट- 2 चम्मच

5.     मिनी मार्शमॉलो- 285 ग्राम

6.     बटर- 3 बड़े चम्मच

रेनबो आइसक्रीम सैंडविच बनाने का तरीका: 

1. रेनबो आइसक्रीम सैंडविच बनाने के सबसे पहले आइसक्रीम तैयार करें। इसके लिए हैवी व्हिपिंग क्रीम और वेनिला एक्सट्रेक्ट को एक बड़े से कटोरी में डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें। इसे हैंड मिक्सर से तब तक मिक्स करें जब तक वो अच्छे से घुल न जाएं। फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और फिर से हैंड मिक्सर से ब्लैंड करें।

2. अब इसमें फ्रूटी पेबल्स मिलाएं और अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। अब एक प्लास्टिक के बड़े से कंटेरन में इस मिश्रण को लगभग 1 इंच की मोटाई में फैलाएं। अब इसे कम से कम 4 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ऊपरी परत तैयार करने के लिए गैस पर मध्यम आंच पर एक बड़े बर्तन में बटर डालें और पिघलाएं।

3. अब इसमें मिनी मार्शमॉलो डालें और अच्‍छे से मिलाएं और पिघलने दें। साथ ही इसमें 5 कप फ्रूटी पेबल्स डालें और मिक्‍स करें।

4. इस मिश्रण को एक प्लास्टिक के बड़े से कंटेरन में एक बेकिंग शीट पर डालेंफिर इसे और अधिक ठोस बनाने के लिए मिश्रण को नीचे दबाएं। इस मिश्रण को कम से कम 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें।

5. जब ये ठंडा हो जाए तो इसे एक कुकी कटर की मदद से गोल काटे। जब आइसक्रीम पूरी तरह से जम जाएतो उसे भी कुकी कटर की मदद से गोलाई में काट लें।

6. अब एक आइसक्रीम के गोलाई वाले पीस को लें और इसके दोनों और मिनी मार्शमॉलो वाले मिश्रण की गोलाई वाले परत को लगाएं और हल्‍का सा दबाएं। आपकी कलरफूल और टेस्‍टी रेनबो आइसक्रीम सैंडविच तैयार है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in