डायबिटीज और पेट रोग के लिए मजेदार आम चटनी

Diabetes aur pet rog ke liye majedaar aam chatni
डायबिटीज और पेट रोग के लिए मजेदार आम चटनी

बारिश के मौसम में लोगों का चटपटा खाने का मन करता है। वहीं तेल-घी में तला हुआ खाना आपका हाजमा खराब कर सकता है। इस मौसम में आप आम की चटपटी चटनी खा सकते हैं। आपको बता दें कि मॉनसून में आपका पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है। इसे भारी चीजों को पचाने में समस्या होती है। इस मौसम में अगर आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो आप आम की खट्टी-मीठी चटनी खा सकते हैं। ये चटनी कच्चे आम से बनाई जाती है। क्या आपको पता है कि पके आमों की तुलना में कच्चे आम में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए आपको बताते हैं मजेदार आम की चटनी खाने के 4 बड़े फायदे।

पोषक तत्वों से भरपूर -

कच्चे आम की चटनी में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। ये विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। आम की चटनी पेट के लिए भी बहुत अच्छी होती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद -

कच्चे आम की पिसी हुई चटनी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कच्चे आम में ढेर सारे ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि आयुर्वेद में भी आम की पत्तियों को डायबिटीज रामबाण इलाज बताया गया है। कच्चे आम से बनी चटनी खाने से डायबिटीज रोगी के शरीर में इंसुलिन की मात्रा अच्छी रहती है।

त्वचा की निखार बढ़ाने में मददगार -

कच्चे आम में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी वाले आहारों के सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है क्योंकि ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। कच्चे आम की चटनी खाने से स्किन मुलायम बनती है।

खून की कमी न होना -

कच्चे आम में मौजूद आयरन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। पर्याप्त खून होने से शरीर का रंग निखरता है। साथ ही शरीर में खून की कमी न होने से कई तरह के रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in