घर पर किये जाने वाले योग कौन से हैं?

Ghar par kiye jaane wale yoga konse hain?
घर पर किये जाने वाले योग कौन से हैं?

प्रश्न: कोई ऐसा योग बताइये जो घर पर ही कम स्पेस में किया जा सके?

उत्तर: आप लगभग सभी प्रकार के योगासन अपने घर पर ही कर सकते हैं, बहुत ही कम व्यायाम ऐसे होते हैं जिनमें अधिक जगह आवश्यकता पड़ती है। कुछ व्यायाम को जिन्हें आप छत के नीचे नहीं कर सकते उन्हें आप छत के ऊपर जाकर कर सकते हैं। चक्रासन, भुजंगासन, धनुरासन और सूर्य नमस्कार जैसे कुछ योग हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर ही कर सकते हैं और ये काफी प्रभावी भी होते हैं। बस घर पर योग करते समय आपको यह ध्यान में रखना है कि आप योगासन एकांत समय में और साफ-सुथरी जगह पर कर रहे हैं। क्योंकि इस दौरान आपको अपने मस्तिष्क का पूरा ध्यान अपनी योग क्रिया पर लगाना होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in