गोरा बनने के लिए चेहरे पर फटाफट लगाएं बेकिंग सोडा

Gora banne ke liye chehre par fatafat lagaye baking soda
गोरा बनने के लिए चेहरे पर फटाफट लगाएं बेकिंग सोडा

हर महिला अपने आपको खूबसूरत देखना चाहती है। वह गोरा रंग पाने के लिए फेशियल कराने से लेकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। ये सबकुछ स्किन पर बुरा असर करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर की रसोई में ऐसी बहुत सारी चीजे मौजूद हैं जो चुटकियों में आपको गोरा बना सकती हैं।

इनमें से एक है बेकिंग सोडा। इसके प्रयोग से त्वचा में निखार आता है। आइए आपको बताते हैं कि चेहरे पर इसका किस तरह से फटाफट इस्तेमाल करें।

1. नहाते समय

नहाते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक और बेकिंग सोडा मिला लें। आपको बता दें कि इस पानी से नहाने से स्किन चमकने लगती है। आप रोजाना नहाने के पानी में इन दोनों को मिला सकती हैं।

2. नींबू के रस में मिलाएं

आधे कप बेकिंग सोडा में विटामिन सी से भरपूर एक नींबू निचोड़ें और चेहरे पर इस मिश्रण को अच्छे से रगड़ें। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल या शहद भी मिला सकती हैं।

3. सेब के सिरके में मिलाएं

सेब का सिरका चेहरे को साफ करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच सेब का सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। चेहरा धोने के बाद उस पर मॉश्चराइजर लगाना न भूलें। आपका चेहरा चमकने लगेगा।

4. शहद में मिलाएं

शहद हमारी स्किन को बैक्टेरिया से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही यह त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। गोरी रंगत पाने के लिए बेकिंग सोडा में शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद पानी चेहरा पानी से धो लें। इस मिश्रण को सप्ताह में एक बार चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है।

5. पानी के साथ बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक फेस पैक तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आप सप्ताह में तीन-चार बार इसे लगा सकती हैं। आप चाहें तो पानी की जगह गुलाब जल या फिर बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

6. टमाटर के साथ

 टमाटर और बेकिंग सोडा से बना फेस पैक स्किन को तुरंत चमकाता है। टमाटर के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसे फेस पर अच्छी तरह से लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप रोज इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in