प्रश्न: क्या दुल्हन के हाथ पे बेल मेहंदी अच्छी लगेगी?
उत्तर: ब्राइड का लुक हैवी ही अच्छा लगता हैं और हैवी लुक के लिए मेहँदी भी भरी हुई ही होनी चाहिए। ब्राइड के हाथों पर ऊपर तक और भरी-भरी मेहंदी अच्छी लगती है। मेहंदी को देख कर ही एक दुल्हन की पहचान होती है। हालांकि कभी-कभी शादी पर भी डिपेंड करता है। लाइट मेहंदी भी ब्राइड लगाती पर अगर मौका हल्दी या संगीत का है। बस सबसे जरूरी बात है कि ब्राइड की मेहंदी एकदम डार्क होनी चाहिए। जितनी मेहन्दी डार्क होगी उतना ज्यादा लुक देगी और आपके दुल्हन के जोड़े में चार चांद लगा देगी।