इन बेस्ट उपायों से दूर होगा सिरदर्द

In best upayo se door hoga sirdard
इन बेस्ट उपायों से दूर होगा सिरदर्द

महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन का स्तर घटता-बढ़ता रहता है जिसका असर उनके शरीर पर कई तरह से पड़ता है। हॉर्मोन में होने वाले बदलाव की वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक समस्या सिरदर्द भी है। सिरदर्द होने के पीछे का कारण शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर कम हो जाना है।

हालांकि इसके अलावा भी कई कारणों की वजह से सिरदर्द होता है। इस सिरदर्द को दूर करने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद ली जा सकती है। यह प्राकृतिक उपाय काफी प्रभावी होते हैं। ये आसानी से सिरदर्द को ठीक कर देते हैं।

आइए जानते हैं इन प्राकृतिक उपायों के बारे में-

1. डाइट -

हॉर्मोन्स की वजह से होने वाले सिरदर्द को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी चाहिए और कुछ चीजों को अपनी डाइट से हटाना भी होगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन बी2 के स्त्रोतों को शामिल करना चाहिए ताकि आपके हॉर्मोन्स का स्तर नियंत्रित रह सके। ऐसा करने से सिरदर्द काफी हद तक ठीक हो जाएगा।

2. तनाव -

तनाव की वजह से आपके शरीर में हॉर्मोन असंतुलित हो जाते हैं। इसी वजह से सिरदर्द की समस्या होने लगती है। तनाव को दूर करने के लिए योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से आपके शरीर में हॉर्मोन संतुलित हो जाते हैं।

3. अधिक पानी पिएं -

जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो इससे सिरदर्द और बढ़ जाने की संभावना हो जाती है। सिरदर्द का एक कारण शरीर में पानी की कमी भी होता है। इसके लिए आपको दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

4. मसाज -

महिलाओं के शरीर में निरंतर रूप से कार्य करने की वजह से हॉर्मोन में बदलाव होते हैं जिसकी वजह से सिरदर्द की समस्या हो जाती है। इस बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मसाज करने से आपके शरीर को आराम मिलता है। साथ ही तनाव भी कम होता है। इसके साथ ही मसाज पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

5. मैग्नीशियम -

मैग्नीशियम सिरदर्द से रोकथाम करने में मदद करता है। यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। मैग्नीशियम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिसकी वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in