जानें जल्दी से कौन हैं कली पूरी

Jane jaldi se kaun hain kali puri
जानें जल्दी से कौन हैं कली पूरी

भारतीय पत्रकार कली पुरी को 'इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन मीडिया' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कली पुरी इंडिया टुडे की वाइस चैयरपर्सन हैं। उन्हें अवॉर्ड  27 सितंबर को ब्रिटिश संसद में आयोजित प्रतिष्ठित कॉनफ्लुएंस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स समारोह के दौरान दिया गया। आइए आपको कली पुरी के बारे में और अधिक जानकारी देते हैं –

कौन हैं कली पुरी

कली पुरी इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चैयरपर्सन हैं। उन्होंने इंग्लैंड जाने माने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल, फिलॉसोफी, इकोनॉमी में ग्रेडुएशन की है। कली ने साल 1996 में इंडिया टुडे मैगजीन में मार्केटिंग एक्ज़ीक्यूटिव और रिपोर्टर के रूप में काम शुरू किया था। बाद में उन्हें इंडिया डुटे ग्रुप की डिजिटल विंग का चीफ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर का पद संभालने के लिए दिया गया। कली पुरी ने आज तक, इंडिया टुडे टेलीविज़न, आज तक एचडी, तेज, दिल्ली आज तक, डिजिटल पेपर और एप के लिए भी काम किया है।

कली पुरी मीडिया का जाना-पहचाना नाम है। वह न्यूजरूम में कई बड़े और मशहूर पत्रकारों की टीम को संभालती हैं। इससे पहले 2017 में उन्हें इंपैक्ट मैगज़ीन अवार्ड्स में 5 वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में नामित किया गया था। कुछ ऐसे ही अन्य पुरुस्कारों से वो सम्मानित हुई हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in