कहीं ये फैशन बिगाड़ तो नहीं रहा आपकी सेहत

Kahi ye fashion bigad to nahi raha apki sehat
कहीं ये फैशन बिगाड़ तो नहीं रहा आपकी सेहत

आज के इस फैशनेबल दौर में लोगों पर ट्रेंडी और फिट एंड फाइन बने रहने का प्रेशर काफी हावी हो गया है। लेकिन आपको पता भी नहीं है कि फैशन के चलते आप कितनी बीमारियों को रोज न्योता दे रहे हैं। हर दिन फैशनेबल बने रहने की कोशिश आपके हेल्थ को खराब कर रही है। बाजार में ऐसी कई चीजें हैं जो आपके स्वास्थ्य पर असर डालती हैं।

आइए हम आपको बताते हैं कि आपको कौन सी फैशनेबल ट्रेंडी चीजों से सावधान रहना चाहिए। ऐसी कौन सी चीजें हैं जो आपका फैशन नहीं बढ़ा रही बल्कि आपको बीमार बना रही है।

1. टाइट जींस -

आज के समय में लड़कियों के बीच टाइट जींस पहनने का ट्रेंड सबसे ज्यादा है। टाइट जींस फैशन टैग बन गया है। आजकल लड़कियां टाइट जींस पहनना ही पसंद करती हैं। इसके लिए वह अपने फिगर को स्लिम बनाने की कोशिश में जुट जाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइट जींस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करता हैजो वैरिकॉज नसों और सेल्युलाईट की ओर जाता है। टाइट जींस पहनने से आपको हार्ट की बीमारियां हो सकती हैं।

2. हाई हील -

महिलाओं को हाई हील पहनना बहुत पसंद होता है। कुछ महिलाएं अपनी छोटी हाइट की वजह से हाई हील सेंडल रोजाना पहनना पसंद करती हैं। इससे उनका कद सही व फैशनेबल दिखता है।

हालांकि यह बिल्कुल सही नहीं है हाई हील का रोजाना इस्तेमाल किया जाए। इस फैशनेबल आइटम से पैरों में दर्दपीठ में दर्द और सूजन की समस्याएं सामने आती है। इसके अलावा हाई हील पहनने से अक्सर हार्निया और रीढ़ की हड्डी की समस्या भी हो सकती है। 

3. पुशअप ब्रा -

आजकल के फैशनेबल चीजों में से एक पुशअप ब्रा भी शामिल हुई है। अपने लुक को फिट एंड सेक्सी दिखाने के लिए कई महिलाएं आज के समय में पुशअप ब्रा का इस्तेमाल कर रही हैंजबकि यह हेल्थ के लिए नुकसादायक है।

पुशअप ब्रा से भले ही आपके फिगर का लुक बदल जाता हो लेकिन यह आपके ब्रेस्ट पर बुरा असर डालती है। पुशअप ब्रा आपकी रक्त वाहिकाओं को अवरूद्ध कर देती है और ब्रेस्ट पर इसके निरंतर दबाव से कैंसर का खतरा भी हो सकता है।

4. सस्ते अंडरगारमेंट्स -

अंडरगारमेंट्स के बिना अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट्स की देखभाल करना मुश्किल है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके अंडरगारमेंट्स भी आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं।

सस्ते सिंथैटिक अंडवियर नमी उत्पन्न करते हैं और शरीर में कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं। इससे वेजाइना में संक्रमण की समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। अपने प्राइवेट पार्ट्स को स्‍वस्‍थ रखने के लिए अंडरगारमेंट्स का चुनाव सही ढ़ग से करें।

5. हैंडबैग -

एक बड़े और भारी हैंडबैग को लंबे समय तक एक ही बाजू पर लटकाए रखना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महिलाओं में हैंडबैग कैरी करना आम बात होती है। वह उसमें अपने मेकअप के सामान से लेकर पढ़ने की किताबें और लैपटॉप तक कैरी करती हैं।

हैंडबैग सुविधाजनक तो होता है लेकिन इस तरह से इसका इस्तेमाल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। लगातार एक कंधे पर बैग या हैंडबैग रखने सेकंधे और रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव आता है।

ऐसा होने से स्पॉनडेलाइटिस की समस्या सामने आ सकती है। साथ ही मांसपेशियों में ऐंठनरक्त वाहिकाओं का अवरूद्ध होना और नसों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in