लंबी दिखने के लिए फॉलो करें ये 8 टिप्स

Lambi dikhne ke liye follow kare ye 8 tips
लंबी दिखने के लिए फॉलो करें ये 8 टिप्स

कद है कम अब आप अपनी हाइट को तो नहीं बढ़ा सकती लेकिन लंबी दिखने के लिए ये तरीके जरूर अपना सकती हैं। हर लड़की चाहती है कि वह लंबी दिखे। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रेसिंग फैशन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको लंबी दिखने में हेल्प करेंगे।

इसके लिए बस आपको अपनी वॉडरोब में रखी हुई ड्रेसेस में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। फिर कोई भी नहीं कहेगा आपको छोटी। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ आसान से टिप्स।

1.     पैरों को हाईलाइट करके आप लंबी दिख सकती है। इसके लिए आपको अपने वॉडरोब में ऐसी ड्रेसेस को चुनना होगा जिसमें आपके पैर दिखें। आप इस समर सीजन में शॉर्ट ड्रेसशॉर्ट्स को जरूर ट्राई करें।

2.     अगर जेग्गिंग या लेग्गिंग पहन रही हैंतो लंबी नजर आने के लिए आहाई वेस्ट ट्राई करें। इस तरह की ड्रेस में आपके पैर लंबे नजर आएंगे और आप भी लंबी दिखने लगेंगी।

3.     आपको वी नेक पर भी ध्यान देना होगा। वी नेक की टी शर्ट या शर्ट पहनकर भी आप लंबी नजर आ सकती हैं। छोटी हाइट की लड़कियों को गोल गले की ड्रेस पहनने से बचना चाहिए।

4.     लम्बाई ज्यादा दिखाने के लिए ड्रेस ऐसी चूज करें जो ऊपर और नीचे एक ही रंग में हों। आजकल मोनोक्रोम कलर ड्रेसेस काफी ट्रेंड में हैं।

5.     ईवनिंग पार्टी है और आप लंबी और एकदम स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपके लिए गाउन भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

6.     हमेशा याद रखें कि अगर आप छोटी हाइट की हैं तो हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स की जगह वर्टिकल स्ट्राइप्स  के कपड़े चुनें।

7.     हेयरस्टाइल भी आपकी हाइट को कुछ लम्बी दिखाने में हेल्पफुल हो सकती है। हाई पोनीटेल या हाई बन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

8.     आप लम्बी दिखना चाहती हैं तो फिटिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका आउटफिट जितना ज्यादा बैगी या ढीला होगाउतनी ही हाइट कम दिखाई देगी इसलिए सही फिटिंग के कपड़े ही पहनें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in