मक्खी मच्छर जल्दी से भगाने के उपाय और तरीके

मक्खी मच्छर जल्दी से भगाने के उपाय और तरीके

Makkhi machhar jaldi se bhagane ke upay aur tarike

मच्छर तो हर मौसम में दस्तक देते हैं लेकिन सबसे ज़्यादा मच्छर बारिश के मौसम में परेशान करते हैं। साथ ही मच्छर न सिर्फ दिखाई देते हैं, बल्कि खून चूसने के बाद कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देते हैं। साथ ही मक्खियां भी काफी परेशान करती हैं, हालांकि ये काटती नहीं हैं लेकिन खाने-पीने आदि पर बैठकर गंदगी फैलाती हैं।

अगर आप मच्छरों या मक्खियों से बचने के लिए उपाय ढूंढने यहां आएं हैं तो बिलकुल सही जगह आएं हैं।

इस लेख में हम आपको मक्खी मच्छर जल्दी से भगाने के उपाय और तरीके बता रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं –

1. कपूर -

मच्छर मखियों को घर से भगाने के लिए कपूर एक बेहद आसान और प्रभावी उपाय है। इसके लिए आपको क्या करना है, एक या दो कपूर लेकर उसे एक थाली में रखकर जलाएं और फिर जलते कपूर को पूरे घर में घुमाएं। कपूर की महक से सारे मक्खी मच्छर घर से भाग जाएंगे।

2. तुलसी -

घर में तुलसी का पौधा न सिर्फ पूजा के लिए शुभ होता है बल्कि इसके अनेकों गुण भी हैं जो घरेलू उपायों में काम आते हैं जैसे आप मच्छर मक्खियों को भगाने के लिए तुलसी का छोटा पौधा घर में लगा सकते हैं।

3. लौंग -

मक्खी मच्छर लौंग की गंध से सख्त नफरत करते हैं। इन्हें भगाने के लिए आप लौंग का तेल और लौंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तरीका आपके लिए रामबाण साबित होगा।

4. अजवाइन -

अजवाइन का पाउडर और अजवाइन का तेल मच्छर मक्खियों को भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जहां-जहां मच्छर मक्खी होते हैं वहां-वहां अजवाइन का उपयोग करें। इस तरह मच्छर भाग जाते हैं।

5. गेंदे का फूल - 

अगर आप मच्छर मक्खियों से परेशान रहते हैं तो अपने घर पर गेंदे का पौधा लगाएं, इस तरह आपकी सभी समस्याओं से आपको निजात मिलेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in