पति पत्नी के बीच तनाव को जल्दी से दूर कैसे करें

Pati patni ke beech tanav ko jaldi se door kaise kare
पति पत्नी के बीच तनाव को जल्दी से दूर कैसे करें

पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े तो होते रहते हैं लेकिन अगर झगड़ा काफी गंभीर हो जाए तो उसे झगड़कर नहीं प्यार से सुलझाएं। इस लेख में हम आपको पति पत्नी के बीच झड़गे सुलझाने के कुछ मजेदार तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप जल्द ही झगड़ते रिश्तों को प्यार में बदल सकते हैं। तो चलिए बताते हैं –

पति पत्नी के बीच तनाव को दूर करने के लिए साथ बैठें - Pati patni ke beech tanav ko door karne ke liye sath baithe

शादी के बाद पति पत्नी चाहते हैं कि उनकी लाइफ में सब कुछ पहले जैसा हो जैसे शादी से पहले था। उस समय निर्णेय लेने की आजादी आपको बेहद पसंद आती थी लेकिन शादी के बाद अगर आप ऐसा करते हैं तो पति पत्नी के बीच इस चीज झगड़े भी काफी होते हैं। जबकि शादी के बाद सबसे पहले चीज यही होनी चाहिए कि आप जो भी करने वाले हो पहले अपने पार्टनर की राय जरूर लें। इस तरह से झगड़े कम होंगे।

पति और पत्नी के बीच तनाव को कम करने के लिए खास बातें करें - Pati aur patni ke beech tanav ko kam karne ke liye khas baate kare

अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने दोस्तों की तारीफें अपने पार्टनर के सामने करते हुए नहीं थकते। हर समय अपने दोस्तों की तारीफें करते रहने से आपके पार्टनर को थोड़ी ईर्ष्या हो सकती है। तो ऐसी स्थिति में आप अपने दोस्तों के बारे में तो बताएं ही लेकिन अपने पति की तारीफें भी दोस्तों के सामने करने से न चूकें और पति को भी उनकी खूबियों के बारे में बताएं।

पति और पत्नी की लड़ाई को पुरानी यादों से दूर करें - Pati aur patni ki ladai ko purani yado se door kare

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच काफी झगड़े होते रहते हैं और कोई भी लड़ाई सही तरह से नहीं सुलझती है तो पति पत्नी के बीच तनाव को कम करने के लिए पुरानी यादों से जुडी बातों को उनके साथ शेयर करें।  रखें समय के साथ रिश्ता मजबूत होता है न कि बोझिल। तो ऐसे में पुरानी यादें काफी मददगार साबित होंगी। यादों को ताजा करने के लिए आप अपनी शादी की वीडियों, फोटोज, पहली मुलाकात की यादें पार्टनर के साथ शेयर करें।

पति और पत्नी की लड़ाई को कल तक न खीचें - Pati aur patni ki ladai ko kal tak na khiche

अगर पति पत्नी में झगड़ा हो गया तो क्या करना चाहिए, इस सवाल का जवाब है की आप लड़ाई को एक ही दिन में निपटा लें। एक ही दिन में लड़ाई को सुलझाने से लड़ाई काफी दिनों तक नहीं खिचेगी और एकदूसरे की एहमियत भी बनी रहेगी।

पति पत्नी की लड़ाई में कोई भी परफेक्ट नहीं होता - Pati patni ki ladai me koi bhi perfect nahi hota

अकेले में बैठकर कभी-कभी आप यही सोचने लग जाते हैं कि आपका पार्टनर परफेक्ट नहीं है। उसमें वो साड़ी खूबियां नहीं हैं जो आपने सोची थी। इस विचार के साथ आप अपने पार्टनर के प्रति वो प्यार नहीं ला पाते और लड़ाई के समय उन्हीं कमियों को बाहर निकालते हैं। 

लेकिन ये बात जान लें कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। हर इंसान में खूबियां व कमियां दोनों ही होती हैं। जितना कम आप उनकी कमियों को ढूंढेंगे उतना ही ज्यादा आप संतुष्टि के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in