प्रेगनेंसी की खबर दें तो इन मजेदार तरीकों से दें

Pregnancy ki khabar de to in majedar tariko se de
प्रेगनेंसी की खबर दें तो इन मजेदार तरीकों से दें

प्रेग्नेंट होने की खबर मां के साथ-साथ उसके परिवार वालों के लिए एक खुशखबरी लेकर आती है। गर्भवती होने की खबर सबसे पहले पहले मां को कुछ लक्षणों से पता चलती है। फिर बारी आती है अपने पति या अन्य घरवालों को इस बारे में बताने की।

आजकल महिलाएं रोचक और कई अन्य तरीकों से अपनी प्रेगनेंसी की खबर अपने करीबी लोगों तक पहुंचाती हैं। तो आप भी कुछ अलग तरीकों से अपने करीबियों को ये खुशखबरी दे सकती हैं। इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी की खबर देने के मजेदार तरीके बता रहे हैं (pregnancy ki khabar dene ke tarike) जिनकी मदद से आप भी अपनी प्रेगनेंसी न्यूज़ (Pregnancy news) सुना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं –

1. प्रेगनेंसी की खबर दें टी-शर्ट सन्देश (T-shirt Message) -

टी शर्ट द्वारा अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी देना बेहद मजेदार तरीका है। ये तरीका सिर्फ आम लोग ही नहीं सिलेब्रिटी भी इस तरीके को अपनाते हैं।

पहला तरीका - इस तरह की टी शर्ट ऑनलाइन बहुत मिल जाती हैं आप कुछ इस तरह कि बेबी सून (baby soon) वाली टी शर्ट सुबह-सुबह पहनकर पति के सामने जाकर उन्हें सर्पराज कर सकती हैं।

दूसरा तरीका - आप दो एक ही रंग की टी शर्ट रखें एक पापा के लिए और एक बेबी के लिए और फिर बेबी की टी शर्ट के ऊपर कमिंग सून लिख दें।

2. प्रेगनेंसी की खबर चॉकबोर्ड से दें (Chalkboard) -

आजकल आपने चॉकबोर्ड पर प्रेगनेंसी न्यूज़ लिखे हुए देखा है। ये तरीका आजकल बहुत चलन में है। आपने शाहिद कपूर की इंस्टाग्राम पेज पर देखा होगा, उन्होंने कैसे अपने बेटी के साथ चॉकबोर्ड पर बल्लूंस बनाए थे। आप भी कुछ ऐसा कर सकती हैं।

पहला तरीका - आप चॉकबोर्ड पर अपनी फोटो और पति की फोटो बनवाकर बीच में बेबी की फोटो बनवा सकती हैं।

दूसरा तरीका - आप चॉकबोर्ड पर वी आर प्रेग्नेंटया कमिंग सूनलिखकर पति को फ़ोन पर सेंड कर सकती हैं या ऑफिस से आने के बाद उन्हें इस तरह सर्पराज कर सकती हैं।

3. प्रेग्नेंसी की खबर दें पिंस की मदद से (Use safety pins) -

पिंस या माचिस की तिल्ली (Match stick) से भी आप अपनी प्रेगनेंसी न्यूज सुना सकते हैं।

पहला तरीका - तीन सेफ्टी पिंस लें या माचिस की तिल्ली लें और फिर जब आपके बच्चे सुबह नाश्ता करने वाले हो तो एक प्लेट खाने की उनकी सजाएं और दूसरी प्लेट में एक दो बड़ी पिन लें और बीच में छोटी पिन से उस प्लेट को सजा दें।

दूसरा तरीका - कुछ सांकेतिक भाषा से भी आप अपनी प्रेगनेंसी की खबर सुना सकती हैं। ये भी एक मजेदार तरीका है।

4. प्रेगनेंसी की खबर दें बच्चे के जूते से (Shoes) -

ये तरीका तो आपने सोशल मिडिया पर भी कई बार देखा होगा कि महिलाएं अपना फोटोशूट करवाती हैं तो बच्चे के क्यूट से जूते अपने पेट पर रखकर या अपने हाथ पर रखकर खिचवाती हैं। आप बच्चे के क्यूट जूते खरीदकर अपने बेड पर रख सकती हैं और उसके साथ में एक कार्ड पर बच्चे का जन्म का महीना -साल और डिलीवरी की तारिख लिख सकती हैं।

5. अन्य तरीके -

  1. अल्ट्रा साउंड की तस्वीर पति के साथ शेयर करें।
  2. एक कप लें और उसपर बेबी कप लिख दें।
  3. प्रेगनेंसी स्ट्रिप जिसपर पोसिटिव आया है उसे पति को दिखाएं।
  4. छोटे-छोटे कपड़े, टोपी के साथ फोटो क्लिक करके आप आप सोशल मिडिया में शेयर कर सकते हैं।

1.      

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in