प्रेग्नेंसी में अपनी सेहत का ख्याल सरल तरीके से रखें

Pregnancy me apni sehat ka khayal saral tarike se rakhe
प्रेग्नेंसी में अपनी सेहत का ख्याल सरल तरीके से रखें

प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। उन्हें केवल अपने बारे में ही नहीं सोचना पड़ता बल्कि अपने अंदर पल रहे बच्चे का भी पूरा ख्याल रखना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई प्रकार के परिवर्तन देखे जाते हैं जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी होता है। ऐसे समय में जरा सी भी लापरवाही मां और बच्चे दोनों के लिए ही हानिकारक साबित हो सकती है।

आइए आपको बताते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कुछ ऐसी बातों के बारे में जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए आप अपनी सेहत का ख्याल सरल तरीके से रख सकते हैं। 

1. हेल्दी खाना खाएं और खूब पानी पिएं -

प्रेग्नेंट महिलाओं को हेल्दी फूड खाना चाहिए। इस समय उनको पोषणतत्तव से भरपूर खाने का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में हेल्दी फूड ही उन्हें बैलेंस कर पाते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को पानी भी बहुत ज्यादा पीना चाहिए। इस समय उनके शरीर से बहुत ज्यादा पानी निकलता है। ऐसे में पानी की मात्रा शरीर से कम नहीं होनी चाहिए।

2. लगातार करवाएं बीपी की जांच -

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को टाइम पर अपना चेकअप कराते रहनी चाहिए ताकि किसी प्रकार कोई समस्या न हो। इसके अलावा उन्हें अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान भी रखना चाहिए। अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा या कम है तो डॉक्टर से मिले और उन्हें इस बात की जानकारी दें। डॉक्टर की कही हर बात मानें।

3. संक्रमण से बचें -

अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार टॉयलेट जाने की इच्छा हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ऐसी स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अगर पेट में कहीं भी दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें और पूछें कि ऐसा क्यों हो रहा है।

4. चिड़चिड़ापन और कमजोरी -

कई बार प्रेग्नेंसी में संतुलित आहार नहीं खाने के कारण चक्कर आना और कमजोरी हो सकती है। तबीयत बिगड़ने की वजह से प्रेग्नेंट महिलाओं में चिड़चिड़ापन आ जाता है। कोई भी काम करने का मन नहीं करता। ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in