प्याज को चेहरे पर लगाने के मजेदार फायदे

Pyaaj ko chehre par lagane ke majedaar fayde
प्याज को चेहरे पर लगाने के मजेदार फायदे

खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ प्याज आपकी खूबसूरती को भी बढ़ता है। ये आपके बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। प्याज चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही बालों के झड़ने को भी रोकता है।

आइए आपको बताते हैं कि आपके किचन में रखे प्याज से 10 मिनट में आप कैसे मजेदार तरीके से खूबसूरत बन सकते हैं।

1. प्याज के अंदर मौजूद एंटीमाइक्रोबाइलएंटीबैक्टीरियलएंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले प्याज का रस निकाल लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। कुछ दिनों तक हर रोज इस्तेमाल करें। चेहरा अपने आप निखर जाएगा।

2. प्याज का रस पिंपल को भी खत्म कर देता है। इसके लिए एक बर्तन में प्याज का रस लें और इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पिंपल वाले हिस्से में लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें।

3. प्याज में विटामिन एसी और ई पाएं जाते हैं। ये यूवी रेज से होने वाले नुकसान और फ्री रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। प्याज से आप झुर्रियों की परेशानी से राहत पा सकते हैं।इसके लिए प्याज का रस लें और इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाकर मसाज करें।

4. चेहरा चमकाने के लिए के लिए एक प्याज के रस लें। उसमें डेढ़ चम्मच बेसन मिलाएं। इसमें 1 छोटा चम्मच दूध और पर्याप्त मात्रा में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद सूखने पर इसे गुलाबजल में डुबे रूई से हटाएं और चेहरा धो लें।

5. प्याज से बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है और साथ ही बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है। प्याज में सल्फर मौजूद होता है जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसके रस से 10 मिनट तक बालों पर मसाज करें। इसके बाद बाल धो लें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in