रूह अफजा फालूदा रेसिपी बनाने के टिप्स

रूह अफजा फालूदा रेसिपी बनाने के टिप्स

Rooh afza falooda recipe banane ke tips

आपने रूह अफजा का शरबत तो कई बार पीया होगा लेकिन इस बारआप रूह अफजा फालूदा का स्वाद भी चख सकती हैं। परिवार के सदस्यों और मेहमानों को रूह अफजा से कुछ नया बनाकर पिला सकती हैं।

आइए जानते हैं कैसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है रूह अफजा फालूदा बनाने के टिप्स -

रूह अफजा फालूदा बनाने की सामग्रीः

1.     फालूदा सेव- 1 पेकैट

2.     ठंडा दूध- 2 कप

3.     सुबजा- 1 बड़ा चम्मच

4.     रूह अफजा- 1 कप

5.     वनीला आइस्क्रीम- 1 कप

6.     मलाई- 1 कप

7.     चेरी -10

रूह अफजा फालूदा बनाने की विधिः

सबसे पहले आप फालूदा सेव को पैकेट में लिखे इंस्ट्रक्शंस को ध्यान में रख कर उबाल लें। पानी में उबालने के बाद इसे छलनी से छान लें। ध्यान रखें कि जब आप इसे उबालें तो पानी में थोड़ा तेल डाल दें।

इसके बाद सुबजा सीड्स को 3 कप पानी से साफ करें। इसे साफ करने के बाद 30 मिनट के लिए भिगो कर रख दें। आपको बता दें कि यह भिगोने के बाद थोड़े फूल जाते हैं।

फिर इसका पानी निकाल दें और थोड़ी देर के लिए इसे फ्रिज में रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे इसे ग्लास में डालें। एक ग्लास में बड़े चम्मच फालूदा डालें। इसके बाद ग्लास में 1-2 छोटे चम्मच सुबजा सीड्स डालें।

अब इसमें आधा ग्लास दूध डालें। इसके बाद आप इसमें स्कूप वनीला आइस्क्रीम डालें। इसके उपर आप घर में निकली दूध की मलाई डालें और सबसे बाद में आपको इस मिश्रण में रूह आफजा डाल दें। आपका रूह अफजा फालूदा तैयार है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in