शेजवान मैकरोनी रेसिपी बनाने का मजेदार तरीका

शेजवान मैकरोनी रेसिपी बनाने का मजेदार तरीका

Schezwan macaroni recipe banane ka mazedaar tarika

आजकल के बच्‍चे फास्ट फूड खाना बहुत पसंद करते हैं। फास्ट फूड में मैकरोनीपास्‍तापिज्‍जा और बर्गर को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। पहले इन्हें खाने के लिए बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब ये सभी चीजें घरों में ही बड़ी आसानी से बनाई जाती हैं।

अगर आपके बच्चे को हल्का तीखा मसालेदार खाना पसंद है तो आप उसके लिए शेजवान सॉस के साथ मैकरोनी बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का मजेदार तरीका -

शेजवान मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री:

1.     मैक्रोनी- 2 कप

2.     प्याज- 1

3.     गाजर- 1

4.     शिमला मिर्च- 1

5.     हरी मिर्च- 4

6.     फ्रोजेन मटर- 1/2 कप

7.     शेजवान सॉस- 1 टेबल स्‍पून

8.     टोमेटो सॉस- 3 से 4 टेबल स्‍पून

9.     लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टेबल स्‍पून

10.  तेल- 2 टेबल स्पून

11.  नमक- स्वादानुसार

शेजवान मैकरोनी बनाने का तरीका: 

शेजवान मैकरोनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर मध्‍यम आंच पर एक पैन में पानी डाले और गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें मैकरोनी और हल्‍का सा नमक डालें और उबलने दें।

10 से 15 मिनट बाद जब मैकरोनी उबल जाएं तो गैस बंद कर दें। अब मैकरोनी का पानी निकाल लें और इसे ठंडे पानी से धो लें। प्याजगाजरशिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट लें।

अब गैस पर मध्‍यम आंच पर एक कड़ाही चढ़ाएउसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालें और थोड़ी देर तक फ्राई करें।

अब इस फ्राई किए हुए प्‍याज में कटी हुई शिमला मिर्चगाजरफ्रोजेन मटर डालें और अच्छे से पकने दें। इसके बाद इसमें मैक्रोनीशेजवान सॉसटोमेटो सॉसलाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

इसे करीब पांच मिनट के लिए पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। आपका टेस्‍टी शेजवान मैक्रोनी बनकर तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालकर इसके ऊपर से थोड़ा सा मक्खन डालें और गरमा गरम सर्व करें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in