शरीर के इस अंग पर रखें बर्फ

Shareer ke is ang par rakhe baraf
शरीर के इस अंग पर रखें बर्फ

मौसम बदलते ही लोग कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। उनके शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने लगता है। क्या आपको पता है कि ज्यादातर महिलाओं को मौसम के बदलते ही माइग्रेन या फिर सिर दर्द की परेशानी होने लगती है। हालांकि हम आपको बर्फ का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप दर्द से चुटकियों में छुटकारा पा सकती हैं।

चीन में लोगों का ऐसा विश्वास है कि शरीर में बहुत सारे ऐसे प्वाइंट होते हैं जिन्हें प्रेस करके दर्द में आराम मिलता है और वो लोग एक्यूप्रेशर का तरीका अपनाकर कई तरह के इलाज भी करते हैं। बर्फ के टुकड़े के इस्तेमाल की इस तकनीक को उन लोगों ने 'आइस क्यूब ट्रिक' का नाम दिया है।

'आइस क्यूब ट्रिक' तकनीक को अप्लाई करना बहुत आसान है। बर्फ के टुकड़े को गर्दन के ठीक पीछे वाले हिस्से पर कम से कम 20 मिनट तक रख दें। इस प्वाइंट को चीनी लोग 'फेंग फू' कहते हैं। 40 सेकेंड बाद आपको बर्फ की ठंडक का एहसास होगा जिसके बाद आपको आराम मिलना शुरू हो जाएगा।

इस तकनीक को करने के बाद न केवल आपको दर्द में आराम मिलेगा बल्कि नींद भी अच्छी आएगी। आपका तनाव भी छूमंतर हो जाएगा।

नोट- अगर आपको ज्यादा दर्द है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in