वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और क्या महत्व है

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और क्या महत्व है

दुनिया का हर बंधन प्यार से बना है, अगर प्यार नहीं होता, तो जिंदगी में खुशियों का नामोनिशान दूर-दूर तक नहीं होता। ये तो आप सभी जानते हैं प्यार का इजहार मुहूर्त या समय देखकर नहीं किया जाता। प्यार एक ऐसे विश्वास की डोर है, जिसे आप सिर्फ महसूस कर सकते हैं। इसे शब्दों में आसानी से परोसना मुश्किल है।

ऐसे ही प्यार भरे एहसास को एक त्यौहार (Valentine’s Day) के रूप मे भी मनाया जाता है, और ये दिन कपल्स के लिए एक यादगार दिन बन जाता है। जीवन में ये प्यार भरा समय शायद भाग दौड़ भरी दुनिया में कही खो गया है और समय एक ऐसी चिड़िया है कि पलक झपकते ही कब आंखों के सामने से निकल जाए आपको पता भी न चले। तो समय को पकड़कर रखिये और उस इंसान को भी जिसे आप इस दिन अपने दिल की बात बोलना चाहते हैं।

प्यार को वैसे किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन आजकल व्यस्त जीवनशैली की वजह से कही न कही इसकी जरूरत पड़ने लगी है। वैलेंटाइन डे का दिन ही एक ऐसा दिन है जहां कपल्स एकदूसरे के लिए वक्त निकालते हैं। वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन आपको बता दें ये दिन केवल एक दिन ही नहीं, बल्कि पूरे हफ्ते मनाया जाता है। एक एक त्यौहार की अपनी एक कहानी है और इस दिन को मनाने का भी अपना एक कारण है, चलिए आपको बताते हैं –

वैलेंटाइन डे का नाम वैलेंटाइन कैसे रखा गया -

वैलेंटाइन किसी दिन का नाम नहीं है, यह एक पादरी का नाम था, जो कि रोम में रहता था। उस समय रोम पर क्लॉडियस का शासन था, जिसकी इच्छा थी कि वो एक सबसे शक्तिशाली शासक बने। शक्तिशाली बनने के लिए उससे बड़ी सेना बनानी थी, लेकिन ऐसे में उसने देखा कि सेना में वो लोग शामिल नहीं होना चाहते जिनके बीवी और बच्चे हैं। तब उस शासक ने एक नया नियम बनाया और इस नियम में उसने आगे होने वाली शादियों पर रोक लगा दी। यह बात किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं आयी लेकिन इतने बड़े शासक के सामने कौन ये बात कह पाता। यह बात पादरी वैलेंटाइन को बिलकुल पसंद नहीं आयी। एक दिन एक दंपत्ति आए और उन्होंने शादी करने की इच्छा जाहिर की, इच्छा सुनने के बाद पादरी वैलेंटाइन ने उनकी शादी एक कमरे में चुपचाप करवा दी। लेकिन उस शासक को इस बारे में पता चल गया और उसने पादरी वैलेंटाइन को कैद कर लिया। कैद करने के बाद पादरी को मौत की सजा सुना दी गयी।

जब पादरी वैलेंटाइन जेल में बंद थे, तब सभी लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचते रहते थे, उन्हें गुलाब और गिफ्ट दिया करते थे। वह सभी उन्हें बताते थे कि वो सभी प्यार में बेहद विश्वास रखते हैं और जिस दिन उनकी मौत की सजा सुनाई गई, वह दिन 14 फरवरी 269 A.D. था। मरने से पहले पादरी ने प्यार करने वालों के लिए खत लिखा। वैलेंटाइन खुशी-खुशी प्यार करने वालों के लिए कुर्बान हो गया। और मरते समय प्यार को जिंदा रखने की गुहार करता है। इसीलिए उस दिन से आज तक 14 फरवरी को वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक चलता है और हर एक दिन को एक खास नाम दिया गया है –

रोज डे - 7 फरवरी (7 February Rose Day):

इस दिन को रोज डे कहते हैं, इस दिन आप जिसे प्यार करते हैं, उसे गिफ्ट में गुलाब देते हैं।

प्रपोज़ डे (8 February Propose Day) :

इस दिन को प्रपोज डे का नाम दिया गया है, जिसमें दिल से प्यार करने वाले को व्यक्ति प्रपोज करता है। प्रपोज करने के अंदाज अलग-अलग हो सकते हैं। आप अपने हिसाब से व्यक्ति को प्रपोज कर सकते हैं।

चॉकलेट डे (9 February Chocolate Day) :

इस दिन को चॉकलेट डे कहा जाता है, इस दिन अगर आप किसी भी व्यक्ति के लिए प्यार जाहिर करना चाहते हैं तो उसे चॉकलेट देकर उसके साथ चॉकलेट डे मना सकते हैं।

टेडी बियर डे (10 February Teddy bear Day):

इस दिन को टेडी बियर डे कहा जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एकदूसरे को क्यूट टेडी देते हैं जिसे देने या लेने के बाद आप दोनों के बीच प्यार और बढ़ जाता है।

प्रॉमिस डे (11th February Promise Day) :

इस दिन को प्रॉमिस डे कहा जाता है, इस दिन हर कपल एकदूसरे के साथ, साथ में रहने का वादा करता है। लेकिन जरूरी नहीं है आप प्रॉमिस डे सिर्फ और सिर्फ पार्टनर के साथ ही मनाएं। आप दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी प्रॉमिस डे मना सकते हैं।

फरवरी हग डे (12th February Hug Day):

इस दिन को हग डे कहते हैं। इस दिन जोड़े एक साथ रहकर भावनाएं व्यक्त करते हैं। एक दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं और एकदूसरे का साथ देने का एहसास जताते हैं। इस तरह आप कठिन वक्त में भी बंधे रहते हैं।

किस डे (13th February Kiss Day) :

इस दिन को किस डे कहा जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं और लम्हे को यादगार बनाने के लिए किस डे सेलिब्रेट करते हैं।

वैलेंटाइन डे (14th February Valentine Day):

यह आखरी दिन होता है, जिसे वैलेंटाइन डे कहा जाता है। ये दिन हर कपल के लिए बेहद खास होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in