वास्तु दोष उपाय, निवारण के तरीके और बेस्ट टोटके

Vastu dosh upay, nivaran ke tarike aur best totke
वास्तु दोष उपाय, निवारण के तरीके और बेस्ट टोटके

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं या पैसा टिकता नहीं है तो ज़रूरी नहीं है आप सारा दोष अपनी किस्मत को ही दें। इन परेशानियों की वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु दोष के कारणों से भी आपके जीवन में उथल पुथल मची होती है, लेकिन अभी ज़्यादा देर नहीं हुई है अगर आप इस लेख में लिखे उपायों को ध्यानपूर्वक पढ़ेंगे तो वास्तु दोष को जल्द से जल्द खत्म कर पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं –

1. घर में मंदिर पूर्व-उत्तर में ही होना चाहिए। साथ ही पूजा सुबह 6 से 8 के बीच ज़मीन पर कॉटन के कपडे का आसन बिछाकर पूर्व या उत्तर की ओर बैठकर करनी चाहिए।


2. घर में मंदिर के पास उत्तर-पूर्व में हमेशा जल का एक कलश भरकर रखें। ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं। साथ ही मकान के उत्तर पूर्व कोने पर कुछ नहीं रखना चाहिए।


3. घर में कभी भी झाड़ू को खड़ा करके न रखें। झाड़ू पर पैर न मारें, ना ही लांघे, ऐसा करने से घर में बरकत नहीं आती और धन की वृद्धि नहीं होती।


4. पूजा घर में तीन गणेशों की पूजा न करें, वरना घर में अशांति उत्पन्न हो सकती है। मंदिर में तीन माताएं या दो शंख न रखें। धूप, आरती, दीप, पूजा अग्नि को मुँह से नहीं भुजाना चाहिए।


5. ध्यान रखें घर के दरवाज़ों में आवाज़ नहीं होनी चाहिए इससे घर में कलेश पैदा होता है।


6. खिड़किया खोलकर रखें जिससे बाहर की हवा, सूरज की रौशनी घर पर पड़े।


7. घर में जूते-चप्पल अगर उलटे पड़े हैं तो उन्हें सीधा करके रखें। ऐसा न करने से घर में अशांति फैलती हैं।


8. घर के बीच के हिस्से में कभी भी बर्तन साफ करने वाली जगह नहीं बनानी चाहिए।


9. किसी शुभ काम को करने से पहले दही खाकर निकलें या मछली को देखककर निकलें।

 
10. घर में मकड़ी का जाल न लगने दें इससे धन की हानि होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in