विटामिन्स की मदद से फटाफट दूर करें स्ट्रेच मार्क्स

Vitamins ki madad se fatafat door kare stretch marks
विटामिन्स की मदद से फटाफट दूर करें स्ट्रेच मार्क्स

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। जब इससे बात नहीं बनती तो कई घरेलू तरीकों को अपनाया जाता है। हालांकि आपको बता दें कि इन सब चीजों के प्रयोग से कुछ खास रिजल्ट नहीं आता। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे इन स्ट्रेच मार्क्स को फटाफट विटामिन्स की मदद से दूर किया जा सकता है।

1. विटामिन E -

विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन भी कहा जाता है। ये आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के साथ साथ आपके डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर कर स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप अपनी स्किन पर विटामिन ई युक्त बॉडी लोशन लगाएं। आप चाहें तो स्ट्रेस मार्क्स पर रात को सोते समय विटामिन ई कैप्सूल को लगा सकती हैं। इसके अलावा अपनी डाइट में एवाकाडो, बादाम, पालक, सरसों के बीज जैसी चीजों को जरूर शामिल करें।

2. विटामिन A -    

अपनी डाइट में विटामिन ए युक्त चीजों को शामिल करने से चेहरे की रंगत बनी रहती है। विटामिन ए कई सब्जियों और फलों जैसे गाजर, फिश, एप्रीकॉट और बेल पेपर में कैरीटिन के रूप में मौजूद होता है। यह आपकी स्किन को रिपेयर करने में मददगार होता है।

3. विटामिन C -

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए विटामिन सी को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। ये आपकी स्किन में कॉलेजन प्रॉडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ स्किन को नया बनाता है। विटामिन सी के लिए नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर, शिमला मिर्च का सेवन जरूर करें।

4. विटामिन K - 

विटामिन के भी आपके स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। बहुत कम लोगों को इस विटामिन के बारे में जानकारी है। विटामिन के के लिए अपनी डाइट में स्प्राउट्स, कैबेज (पत्तागोभी) और स्प्रिंग ऑनियन (हरी प्याज) को जरूर शामिल करें। यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के अलावा डार्क सर्कल्स को भी दूर करता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in