आंखों के मेकअप के सरल टिप्स

Aankhon ke makeup ke saral tips
आंखों के मेकअप के सरल टिप्स

मेकअप करते वक्त सबसे पहले आंखों का मेकअप किया जाता है और हर महिला सबसे ज्यादा ध्यान आई मेकअप पर ही देती है। आज हम आप को बताएंगे आई मेकअप की ऐसी कुछ सरल टिप्स जो आपकी आंखों को और खुबसूरत बना देगी।

1. आंखें छोटी हों तो क्या करें -

अगर आप की आंखें छोटी हैं और आप उन्हें मेकअप की मदद से बड़ा दिखाना चाहती हैं तो आंखों के अन्दर की तरफ व्हाइट यानी सफेद काजल का इस्तेमाल करें और फिर बाहर की तरफ काला काजल लगाएं। सफेद काजल आंखों को बड़ा दिखाने में मदद करता है।

2. मस्कारा लगाने का सही तरीका -

महिलाएं आई मेकअप में मस्कारे का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि कुछ महिलाएं सही तरीके से मस्कारा नहीं लगातीं। आपको बता दें कि मस्कारा लगाते समय सिर्फ एक कोटिंग ही काफी नहीं होतीं। आंखों को बेहतर लुक देने के लिए मस्कारे के कम से कम दो कोट लगाना बहुत जरूरी होता है।

पलकों को घना बनाने के लिए सबसे पहले पलकों पर मस्कारे का एक कोट लगाएं और फिर पलकों पर हल्का—सा बेबी पाउडर या फिर कोई भी पाउडर लगा लें।

पलकों पर पाउडर लगाने से मस्कारा लॉन्ग लास्टिंग हो जाता है। पाउडर लगाने के बाद फिर मस्कारे का दूसरा कोट लगाएं।

3. मेकअप के बाद आंखें सूज जाएं तो क्या करें -

जो महिलाएं कभी-कभी मेकअप करती हैं उनकी आंखें मेकअप के बाद थोड़ी सूज जाती हैतो ऐसे में आंखों के आसपास और नीचे की तरफ कंसीलर त्रिकोण आकार में लगाएं।

इस तरह से मेकअप करने के बाद आपकी आंखों की सूजन और काले घेरे दोनों ही छिप जाएंगे।

4. पहले काजल न लगाएं -

हर महिला आई मेकअप में सबसे पहले काजल लगाती है लेकिन यह सही तरीका नहीं है। सबसे पहले आई शैडो या आई लाइनर लगना चाहिए और आखिर में काजल। इससे आई मेकअप निखर कर आता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in