आंखों को कुछ इस तरह बनाएं सुंदर, ये हैं सबसे आसान उपाय - Aankhon Ko Sundar Banane Ke Sabse Aasan Upay

आंखों को कुछ इस तरह बनाएं सुंदर, ये हैं सबसे आसान उपाय - Aankhon Ko Sundar Banane Ke Sabse Aasan Upay

आंखें बहुत कुछ बयां करती हैं। वह बिन बोले ही बहुत कुछ समझा देती हैं। आंखें हमारे शरीर का सबसे खूबसूरत और नाजुक हिस्सा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों की सही देखभाल के साथ साथ आंखों को आकर्षक और सुंदर रखना भी बेहद जरूरी है। दरअसल चेहरे पर सबसे खूबसूरत और आकर्षक आंखें होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों की देखभाल भी जरूरी है. ऐसे में आंखों की देखभाल करने और उसे सुदंर बनाने का तरीका भी कुछ खास होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं आंखों को सुदंर और सही रखने के कुछ खास उपाय-

गुलाब जल का करें इस्तेमाल - gulab jal

रात को सोने से पहले गुलाब जल की 2 बूंदे आंखों में डाल लें। इससे सुबह आंखें एकदम फ्रेश लगेंगी। साथ ही आंखों से सबकुथ साफ साफ नजर आएगा।

मेकअप रिमूव करना न भूलें - Makeup remove

रात को सोने से पहले आंखों का मेकअप रिमूव करना न भूलें। क्लीजिंग मिल्क आंखों के आस पास की जगह पर लगाएं और उसे रुई से पोंछ लें।

बादाम तेल से करें मालिश - almond oil

अगर आपकी आंखों के नीचे काले धब्बे (डार्क सर्क्लस) हैं तो आप रोज आंखों के आसपास बादाम के तेल से हल्की मालिश करें। मालिश के बाद तेल को 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर भीगी रुई से उसे पोंछ लें. इससे आपकी आंखें आकर्षक दिखने लगेंगी।

पका हुआ पपीता लगाएं - papaya

आंखों पर पका हुआ पपीता लगाने से भी वह सुदंर दिखती हैं। पके पपीते को मैश कर लें. फिर इसमें एक बूंद शहद मिलाएं। इसे आंखों के आसपास लगाकर 10 मिनट तक रखें, फिर आंखो को धो लें। इसके अलावा आंखों पर खीरे के टुकड़े रखने से भी आंखें फ्रेश होती हैं।

दूध का करें इस्तेमाल - milk

इसके अलावा आंखों को सुंदर बनाने के लिए आप बादाम और दूध का पेस्ट तैयार करें और इसे 20 मिनट तक आंखों के नीचे लगाकर रखें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आंखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल्स गायब हो जाते हैं।

शहद और अंडे का करें इस्तेमाल - Honey and egg white

वहीं थोड़े से शहद में अंडे का सफेद हिस्सा मिला कर आंखों के चारों ओर लगाएं और 20 मिनट बाद इसे धो लें। इससे आंखों के आस पास की त्वचा का रंग साफ होने लगता है और आंखें सुंदर दिखने लगती हैं।

केसर का करें प्रयोग - kesar

आपको बता दें कि केसर का सेवन करने से भी आंखें सुंदर दिखने लगती हैं। इसके अलावा आप उसे आंखों पर लगा भी सकते हैं। केसर के कुछ रेशे गुलाब जल में एक घंटे के लिए भिगोएं। इसके बाद रुई भिगोकर बंद आंखों पर रख दें। 5 मिनट बाद इसे उठा लें. ऐसा करने से आंखों के नीचे काले घेरे कम हो जाते हैं।

आराम लें और नींद पूरी करें - Rest and Sleep

वहीं आंखों की खूबसूरती के लिए आराम या नींद का पूरा होना भी बेहद जरूरी है। सोते समय आंखें बंद होती हैं, जिससे इन्हें नेचुरल मॉइश्चराइजर मिलता है इसलिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

आपको बता दें कि इन टिप्स को अपनाने से आंखों को आकर्षक और खूबसूरत बनाए रखने में मदद मिलती है। आंखें पूरे शरीर का प्रतिनिधित्व करती हैं। ऐसे में इनका आर्कषक दिखना जरूरी है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in