मोटी आइब्रो पाने के लिए घरेलू उपचार - Moti Eyebrow Pane Ke Liye Gharelu Upchar

मोटी आइब्रो पाने के लिए घरेलू उपचार - Moti Eyebrow Pane Ke Liye Gharelu Upchar

घनी और सुंदर आकार की आइब्रो, चेहरे को आकर्षक बनाती हैं। यही कारण है कि आजकल पुरुष भी इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। वैसे तो अलग अलग फेसकट के अनुसार, अलग आइब्रो शेप फबती है लेकिन इसके लिए सबसे ज़रूरी है आइब्रो का घाना और मोटा होना। हालाँकि बाज़ार में मिलने वाली आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल कर इन्हें अस्थायी रूप से सुंदर बनाया जा सकता है लेकिन यह नेचुरल लुक का मुकाबला नहीं कर सकता। इसके लिए जरूरी है इनका प्राकृतिक रूप से घना होना, अगर आपकी आइब्रो भी हल्की हैं तो अपनाएँ नीचे दिए कुछ घरेलू उपाय जिनसे आप घर बैठे ही इस समस्या से निजात पा सकते हैं-

आइब्रो घना करेगा एलोवेरा जैल - Use Aloe vera for thick eyebrow

भौहों (Eyebrow) पर एलोवेरा जेल लगाने से न सिर्फ भौहें घनी होंगी बल्कि आंखों के आस पास की त्वचा भी मुलायम हो जाएगी।

बदबूदार प्याज भी है बहुत फायदेमंद - Smelly Onion is also very beneficial

प्याज को पीसकर रस निकाल लें। अब इस रस को आइब्रो पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

मेथी के पेस्ट से भी घनी होगी आइब्रो - Fenugreek seeds paste will also help to thick Eyebrow

मेथी के दानों को करीब 5 घंटों के लिए पानी में भिगो दें फिर इसे पीसकर कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिला लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं, फिर सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

दूध के प्रोटीन से आइब्रो में होगी ग्रोथ - Milk protein give Growth in your Eyebrow

दूध में रूई भिगोकर आइब्रो पर लगाएं। दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन आइब्रो की जड़ों तक पहुँचकर उन्हें पोषण देते हैं। यह आइब्रो ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

अंडे की जर्दी से बनाइए आइब्रो को घना - Make Your Eyebrow Thick By Egg Yolk

अंडे के पीले भाग को गाढ़ा होने तक फेंटे। अब इसे रूई की सहायता से दोनों भौंहों पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। अंडे में बहुत प्रोटीन होता है जो आइब्रो को घना बनाने में मदद करता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in