नए लुक के लिए चुने ये सुंदर आईशैडो

Naye look ke liye chune ye sundar eyeshadow
नए लुक के लिए चुने ये सुंदर आईशैडो

मेकअप करना हर महिला को पसन्द होता है और मेकअप में सबसे पहले आंखों का मेकअप किया जाता है। हम आप को बताएंगे कुछ ऐसे सुंदर आई मेकअप के बारे में जिन्हें आप एक बार ट्राई कर सकती हैं और ये ट्रेंड में भी हैं।

1. आईशैडो का शेड चुने -

सबसे पहले जरूरी है कि आप आईशैडो के लिए शेड कैसे चुनें। आप आईशैडो की शेड पार्टी की टाइमिंग के हिसाब से चुन सकती हैं।

अगर आप को दिन की पार्टी में जाना है तो आप न्यूड या अर्दी टोन्स चुन सकती हैं और अगर आप रात में पार्टी में जा रही हैं तो आप अपने आई मेकअप में बोल्ड व वाइब्रेंट शेड्स चुन सकती हैं।

2. ग्लिटर आई मेकअप -

अगर आप के घर में कोई त्योहार है या फिर कोई छोटी पार्टी है तो आप इसके लिए अपनी आंखों को ग्लिटर आई शैडो से सजा सकती हैं। ग्लिटर आंखें हर ड्रेस के साथ अच्छी लगती हैं। साथ ही जब आप ग्लिटर आई शैडो का यूज करें तो मेकअप को बैलेंस करने के लिए अपने होंठों को न्यूड ही रखें।

3. इंटेंस आई मेकअप -

अगर इस मौसम आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप इंटेंस आई मेकअप के साथ ब्राउन लिपस्टिक लगा सकती हैं। इंटेंस आई मेकअप रात की पार्टी के लिए अच्छा रहता है। ब्राउन लिपस्टिक इस में चार चांद लगा देगी।

4. स्मोकी आई मेकअप -

आज के वक्त में स्मोकी आई मेकअप महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। आप किसी त्योहार के मौके पर स्मोकी आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं।

इससे आप के लुक में भी कुछ बदलाव आ सकता है। जब आप आई मेकअप करें तो लिपस्टिक का भी खास ख्याल रखें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in