44 साल की उम्र में जानिए कैसे रखती हैं मलाइका अरोड़ा अपनी स्किन का ख्याल

44 साल की उम्र में जानिए कैसे रखती हैं मलाइका अरोड़ा अपनी स्किन का ख्याल

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। 44 वर्षीय अभिनेत्री को अपने चेहरे और बालों के लिए प्राकृतिक तरीकों का उपयोग करना पसंद है। मौजूदा हालातों की वजह से अभिनेत्री घर में रह रही हैं और अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स लोगों के साथ शेयर कर रही हैं।

अभिनेत्री जो हमेशा फ्लॉलेस दिखती हैं उन्होंने बताया कि उनकी संवेदनशील त्वचा है और अपनी स्किन के लिए वो एक ही सामग्री का उपयोग करती हैं। मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया है, वो उस वीडियो में स्किन पर एलो वेरा लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। एलोवेरा को पौधे से काटने के बाद, उसके जेल को उन्होंने निकाला, साथ ही त्वचा के लिए एलो वेरा के क्या फायदे हैं उसके बारे में भी जानकारी दे रही हैं दी। यह औषधीय पौधा आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा काम करता है। आपको इस लेख में चेहरे पर एलो वेरा लगाने के फायदे बताते हैं –

सनबर्न

ये जेल सनबर्न की वजह से हो रही जलन से राहत दिलाने में मदद करता है।

हल्की खरोच और कट :

अगर आपके घुटनों या कोहनी में खरोंच आ गयी है, तो आप ये जेल लगा सकते हैं और हो रही जलन की समस्या से राहत पा सकती हैं। इस जेल का इस्तेमाल छोटी चोट या कट में भी कर सकते हैं।

मॉइस्चराइजर :

ये जेल हर प्रकर की स्किन के लिए फायदेमंद है और इसे आप मॉइस्चराइजर के रूप में भी कर सकते हैं। यह स्किन के मॉइस्चर को सील करता है और त्वचा को मुलायम करने में मदद करता है।

मुहांसों से लड़ता है :

इस पौधे में सूजनरोधी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं मुहांसों की समस्या को कम करते हैं।

डार्क स्पॉट :

एलो वेरा जेल डार्क स्पॉट यानी काले धब्बों से लड़ने में मदद करता है। आप इसे मुहांसों के दाग धब्बों पर या हाइपरपिगमेंटशन पर रोजाना लगाएं, इससे आपकी स्किन गोरी होगी साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स भी कम होंगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in