इन घरेलू उपायों से होंगे चेहरे के काले धब्बे दूर - In gharelu upayon se honge chehre ke kale dhabbe door

इन घरेलू उपायों से होंगे चेहरे के काले धब्बे दूर - In gharelu upayon se honge chehre ke kale dhabbe door

आप कितने ही खूबसूरत क्यों ना हों लेकिन चेहरे पर दाग- धब्बे हैं तो चेहरे की रौनक को कम कर ही देंगे। कील- मुहांसों और सन टेन आदि के कारण चेहरे पर कई तरह के दाग धब्बे पड़ जाते हैं जो जाहिर है किसी को भी अच्छे नहीं लगते। कुछ समय के लिए इन्हें मेकअप से छिपाया जा सकता है, लेकिन यह स्थाई इलाज नहीं है।

ब्यूटी पार्लर में भी कई तरह के ट्रीटमेंट दिए जाते हैं, लेकिन वह भी तब तक ही असर करते हैं जब तक उन्हें लगातार कराया जाए। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों से भी त्वचा को बेदाग बनाया जा सकता है। आइये जानें ऐसे ही कुछ नुस्खे जिनसे आपको त्वचा के दाग धब्बों से निजात मिलेगी और उस पर चमक भी आएगी।

घरेलू उपचार - Home Remedies for Dark Spot on Face

1. एलोवेरा और नींबू - Aloe Vera and Lemon

एलोवेरा और नींबू दोनों ही त्वचा को बेदाग रखते हैं। एलोवेरा के पल्प में नींबू का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने दें और सादे पानी से चेहरा धो दें।

2. आलू और शहद - Potato and Honey

आलू को कद्दूकस करके उसमें शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो दें। आलू से दाग धब्बे आसानी से हट जाते हैं।

3. टमाटर और नींबू - Tomato and Lemon

टमाटर के रस में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो दें। धूप से झुलसी त्वचा में भी इससे आराम मिलता है और त्वचा बेदाग होती है।

4. चन्दन और गुलाब जल - Sandal and Rose Water

चन्दन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सभी प्रकार के दाग धब्बे दूर होंगे।

5. प्याज - Onion

प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो त्वचा को दाग धब्बों से निजात दिलाते हैं। प्याज को टुकड़ों में करके उसे पीस लें और छानकर रस अलग करें। इस रस को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो दें।

6. हल्दी और नींबू - Turmeric and Lemon

नींबू के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो दें। हो सकता है धोने के बाद चेहरा हल्का पीला नज़र आये लेकिन घबरायें नहीं कुछ देर बाद नार्मल हो जाता है।

7. प्याज, लहसुन का रस और सिरका - Onion- Garlic Juice and Vinegar

प्याज में सल्फर और विटामिन होते हैं और लहसुन एलिकेन में एंटी फंगल और एंटी एजिंग गुण होते हैं। प्याज और लहसुन का रस बराबर मात्रा में लेकर उसमें सिरका मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो दें।

8. पपीता - Papaya

दाग धब्बे हटाने के लिए पपीता भी एक अच्छा उपाय है। पके हुए पपीते को मसलकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो दें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in