जान्हवी कपूर स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करती हैं इस बचे हुए आहार का इस्तेमाल

जान्हवी कपूर स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करती हैं इस बचे हुए आहार का इस्तेमाल

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, जिन्होंने दो साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी, ने अपनी स्क्रीन उपस्थिति के साथ सभी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने से न केवल उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शोर मचाया हुआ है, बल्कि 23 वर्षीय अभिनेत्री अपनी सुंदरता के साथ सभी को लुभा रही हैं। जब जान्हवी के ब्यूटी रूटीन की बात आती है, तो वह घरेलू नुस्खों को पसंद करती है और इसे ऑल-नेचुरल रखती है।

हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने बारे में एक और स्किनकेयर रहस्य का खुलासा किया, जिसमें एक बहुत ही सामान्य रसोई की चीजें शामिल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने चेहरे पर बचे हुए ओट्स को लगाती हैं। आप भी हैरान हैं न कि ओट्स कैसे त्वचा के लिए अच्छा हो सकता है। यहाँ जानें –

ओट्स एक ऐसा अनाज है, जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ पाएं जाते हैं। जब आप इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं, ये पौष्टिक अनाज कई सौंदर्य से जुडी समस्याओं का हल करता है। ओट्स एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुणों से भरपूर होता है, ये ड्राई स्किन को मुलायम बनाता है और इरिटेड स्किन की परेशानी को कम करता है।

अगर आप तैलीय स्किन की समस्या से लड़ रहे हैं, तो ओट्स आपके लिए फेस मास्क के रूप में काम कर सकता है। यह तेल को अवशोषित करने और कील-मुहांसों को दूर रखने में मदद करता है। चाहे आपकी ड्राई स्किन है या ऑइली है या संवेदनशील त्वचा, ये सामग्री स्किन पर कठोर नहीं होती और हर प्रकार की स्किन के लिए लाभदायक होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in