लॉकडाउन में ये 5 अभिनेत्रियां बता रही हैं कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

लॉकडाउन में ये 5 अभिनेत्रियां बता रही हैं कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

हम सभी को अपने घर में रहते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। सैलून पार्लर जाना क्या होता है ये तो महिलायें भूल ही गयी हैं। लेकिन जिस खूबसूरती को लेकर आप इतना गर्व करती हैं उसे हम कैसे भूलने दें। तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसी 5 अभिनेत्रियों के ब्यूटी हैक्स जिन्हें आप भी घर में रहकर अपना सकती हैं। ये उपाय बेहद ही आसान है और इन्हे आप रोजाना दोहरा सकता हैं। तो चलिए फिर शुरू करते हैं।

तमन्ना भाटिया का हेयर मास्क -

अभिनेत्री के चमकदार, लंबे बालों का राज वह है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। यह राज है प्याज। तमन्ना बालों के झड़ने से बचाने के लिए प्याज के रस और नारियल के तेल के मिश्रण का उपयोग करती हैं। आप भी अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए इस मिश्रण का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि आपको इस मिश्रण के इस्तेमाल से बालों से थोड़ी प्याज की महक आ सकती है। लेकिन यह अद्भुत काम करता है। प्याज में सल्फर कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

अनन्या पांडेय का फेशियल मास्क -

अनन्या ने अपनी माँ का फेशियल मास्क अपने फैन्स के साथ साझा किया है। आपको इस मास्क को बनाने के लिए ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस घर में रखी तीन सामग्रियां दही, हल्दी और शहद से आप ये मास्क तैयार कर सकते हैं। हल्दी में सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह स्किन इरिटेशन और मुहांसे व निशान को भी इलाज करता है। साथ ही दही और शहद त्वचा को ठंडक पहुँचाने और पोषण देने में मदद करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा का देसी हेयर मास्क -

सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाये रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी माँ का नुस्खा अपने फैंस को बताया है। इस मास्क में दही, शहद और एक अंडा लें। फिर मिलाने के बाद इसे बालों में लगा दें। ये सामग्रियां सिर की त्वचा और बालों के लिए बेहद अच्छे से काम करती हैं। दही सिर की त्वचा को साफ़ करती है और मृत कोशिकाओं को हटाती है।

मलाइका अरोड़ा की त्वचा का राज एलो वेरा -

मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत गर्म नींबू पानी पीकर करती हैं, जिसे इम्युनिटी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी स्किनकेयर रुटीन भी शेयर की जिसमें एलोवेरा जेल लगाना शामिल है। एलो वेरा मुँहासे उपचार में मदद करता है, त्वचा को नमी प्रदान करता है और कटौती व घर्षण को शांत करता है।

दीपिका पादुकोण का ब्यूटी रोलर -

अभिनेत्री ने अपने सौंदर्य का राज अपने ब्यूटी रोलर को बताया है। ब्यूटी रोलर रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है, रिंकल्स को कम करता है और आपकी त्वचा को ठंडा करता है। एक ब्यूटी रोलर भी आपके सौंदर्य उत्पादों को अधिक प्रभावी बनाता है। सर्वोत्तम परिणामों के लिए अपने रोलर को ठंडा करें। हालांकि, इसका इस्तेमाल ज्यादा न करें और हमेशा इसे ऊपर की तरफ घुमाते हुए ही इस्तेमाल करें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in