सोने से पहले जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स, निखर जाएगा चेहरा - Sone Se Pehle Apnayen Ye 5 Tips Nikhar Jayega Chehra

सोने से पहले जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स, निखर जाएगा चेहरा - Sone Se Pehle Apnayen Ye 5 Tips Nikhar Jayega Chehra

हर व्यक्ति चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे। हालांकि मन की खूबसूरती तन की खूबसूरती से ज्यादा मायने रखती है लेकिन अपनी त्वचा का ख्याल रखना भी आपका कर्तव्य है। आपकी त्वचा ही आपको दूसरों के सामने निखरा हुआ पेश करती है। आपको बता दें कि अक्सर बदलते मौसम का नकारात्मक असर त्वचा पर पड़ता है। ये अंदरूनी और ऊपरी रूप से आपकी खूबसूरती छीन सकता है। अगर आपके पास दिन में समय नहीं है तो आप रात को सोते वक्त ये 5 काम जरूर करें और खुद में फर्क देखें।

ब्रश करें

रात में सोने से पहले ब्रश करना बहुत जरूरी होता है। रात में खाना खाने के बाद अगर आप बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं तो आपके दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं। ऐसा होने से आपके खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं। सोने से पहले ब्रश करने से दांत सुंदर और अच्छे रहते हैं। अगर दांत सुंदर रहेंगे तो आपका चेहरा भी खिलेगा।

सोने से पहले जरूर नहाएं

रात में सोने से पहले जरूर नहाएं। ऐसा करने से आपके शरीर पर जमी दिनभर की गंदगी दूर होती है और आपकी त्वचा सांस लेने लगती है। आपके शरीर का रक्त संचालन भी सही हो जाता है। इसके अलावा आप नहाने के पानी में आधा घंटा पहले गुलाब की कुछ पंखुड़ियां या गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल लें। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी थकान दूर होगी।

बालों को कंघी कर लें

सोने से पहले अपने बालों पर कंघी कर उन्हें जरूर सुलझा लें। इससे आपके बाल सुबह कम फंसेंगे और टूटेंगे भी कम।

मॉश्चराइजर लगाएं

सोने से पहले पूरे शरीर पर मॉश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा में नमी बरकरार रहेगी और सुबह उठकर त्वचा खिंची-खिंची भी महसूस नहीं होगी।

हल्दी वाला दूध

सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर का खून भी साफ हो जाता है। हल्दी वाला दूध पीने से आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।

आंखों के आसपास क्रीम से करें मसाज

पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है। सोने से पहले अपनी आंखों के चारों तरफ क्रीम से मसाज करना न भूलें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in