जानें कैसे करें दुल्हन का मेकअप - Jane kaise karen dulhan ka make up

जानें कैसे करें दुल्हन का मेकअप - Jane kaise karen dulhan ka make up

जानें कैसे करें दुल्हन का मेकअप (Bridal Make Up Tips in Hindi)लड़कियों के लिए शादी की तैयारियों में सबसे जरूरी चीज होती है बेहतर मेकअप करना। भारतीय शादियों में दुल्हन (Dulhan) को घंटों कैमरे के सामने और अन्य रस्मों को निभाने के लिए बैठना होता है। भारत में कई शादियां मई-जून के महीनों में भी होती है जिस समय मेकअप करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। ऐसे में अगर सही तरीका इस्तेमाल ना किया जाए तो पूरा लुक खराब हो सकता है। शादी को यादगार बनाने और ऐसी किसी भी परिस्थिति से बचने के लिए आइयें जाने कैसे करें दुल्हन का मेकअप

जानें कैसे करें दुल्हनों का मेकअप - Dulhan make up Step by Step

फेस की ग्रूमिंग है जरूरी - Grooming of Face

मेकअप से पहले सबसे ज्यादा जरूरी है ग्रूमिंग करना। चेहरे और गले को अच्छी तरह से मेकअप रिमूवर आदि से साफ कर लें। चेहरे पर ठंडे पानी की छींटे मारकर पानी पोंछ लें।

प्राइमर लगाएं - Apply Primer

इसके बाद त्वचा के डार्क सर्कल या किसी पैच आदि को छुपाने के लिए कोनसिलर (Concealer) का इस्तेमाल करें। इसके बाद प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाने से मेकअप काफी उभर कर सामने आता है।

फाउंडेशन पर ध्यान दें - Foundation is important part

शादी ब्याह के लिए हमेशा वाटरप्रूफ फाउंडेशन (Water Proof Foundation) ही इस्तेमाल करना चाहिए। फाउंडेशन हमेशा या तो स्किन टोन से मिलता होना चाहिए या एक टोन वाइट ले सकते हैं। फाउंडेशन को ब्रश या स्पंज के सहारे चेहरे पर लगाना चाहिए। फाउंडेशन को सही तरीके से लगाना भी बेहद जरूरी है क्योंकि ऐसा ना होने की सूरत में दुल्हन का चेहरा खराब हो सकता है, या अगर फाउंडेशन कहीं उतर गया तो और भी समस्या हो सकती है। ड्रासल्युसेंट पावडर या किसी अन्य हल्के पावडर को फाउंडेशन के बाद पूरे फेस पर ब्रश या स्पंज की सहायता से लगाना चाहिए। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

हाइलाइटर लगाएं - Apply highlighter

जब फाउंडेशन पूरा हो जाए तो इसके बाद हाइलाइटर लगाना चाहिए। किसी क्रीम या पावडर की सहायता से चेहरे के छुपे हुए हिस्सों को उभारना चाहिए जैसे आंखो के गढ्ढे, आई ब्रो के पीछे का हिस्सा आदि।

ब्लश लगाएं - Use Blush

शादी में दुल्हन का शर्माना तो बनता है। गालों पर हल्का ब्लश (Blush) लगाने यह लाल नजर आते हैं। हालांकि ब्लश लगाते समय ध्यान रखें कि यह अधिक ना हो जाए।

आइब्रोज को संवारे - Improve Eyebrows

आईब्रोज का मेकअप दुल्हन का पूरा मेकअप होने के बाद करना सही होता है। शादी का दिन काफी स्पेशल होता है इसलिए इस दिन खास दिखने के लिए आप नकली भौहें भी लगा सकती हैं। आईब्रोज पर आई लाइनर काफी चुन कर लगाएं और पेंसिल का प्रयोग करें।

आई शेडो का मेकअप - Make Perfect Eye Shadows

आंखो के पीछे और भौंहो के नीचे के स्थान को भी काफी सुंदर होना जरूरी है। यह ओवर ऑल लुक को बेहतर कर देता है। यहां आप छोटे ब्रश की सहायता से आई शेडो कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। याद रहे कि आई शेडो कलर्स काफी तेज ना हो और आपके लुक को खराब ना करे।

काजल लगाएं - Apply Mascara

मस्कारा या काजल के बिना तो दुल्हन का श्रृंगार ही अधूरा माना जाता है। काजल अच्छी क्वालिटी का ही चुनना चाहिए जो लंबे समय तक आंखों पर टिका रहे। काजल दो कोट से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए वर्ना इसकी मोटी परत बन जाती है और बहने की समस्या भी हो सकती है।

लिपस्टिक और लिप लाइनर लगाएं - Apply Lipstick or Lip Liner

लिपस्टिक हमेशा ड्रेस से मैच होनी चाहिए। होंठो पर कुछ भी लगाने से पहले होंठ साफ कर उसपर लिप बाम लगाना चाहिए। इससे होंठे मुलायम रहते हैं। अगर सीधा लिपस्टिक या लिप कलर लगाएंगी तो होंठ कुछ देर बाद सूख सकते हैं। इसके बाद लिप लाइनर लगाए। लिप लाइनर से लिपस्टिक की रंगत बढ़ जाती है। लिप लाइनर के बाद बारी आती है लिपस्टिक की। लिपस्टिक को ब्रश से या सीधे ट्यूब की सहायता से लगाया जा सकता है। लिपस्टिक अच्छी क्वालिटी का होना बेहद जरूरी है। सस्ते और नकली लिपस्टिक लेने से पूरी तरह से बचें क्योंकि यह ज्यादा देर तक टिके नहीं रहते हैं।

आखिर टचअप - Final Touch Up

पूरा मेकअप होने के बाद अच्छी तरह से जांच लें कि कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है। आजकल कई ऐसे स्प्रे भी आते हैं जो चेहरे पर मेकअप को सेट करके रखते हैं। ऐसे स्प्रे को कम से कम 8 या 10 इंच की दूरी से चेहरे पर 4-5 बार स्प्रे करना चाहिए। ऐसा करने से मेकअप काफी देर तक चेहरे पर टिका रहता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in