लहसुन एक ऐसी सब्जी है जो खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर भी रखती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिल्कुल लहसुन नहीं खाते लेकिन लहसुन जिन गुणों से भरपूर है उसके फायदे जानकार आप भी लहसुन खाने लगेंगी। सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए बताते हैं लहसुन खाने के मजेदार फायदे -
1. हाई बीपी को रोकने में मदद -
लहसुन खाने से हाई बीपी से जुड़ी समस्या को कम किया जा सकता है। लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी कारगार होता है। जिन महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है वह लहसुन का सेवन करके इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
2. पेट की बीमारियों की रोकथाम -
लहसुन पेट से जुड़ी समस्या का भी इलाज करने में काफी मददगार है। डायरिया, कब्ज जैसी समस्या के लिए इसे बेहद उपयोगी माना गया है। पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें फिर इस पानी को सुबह खाली पेट पीनें से डायरिया और कब्ज से छुटकारा मिल जाएगा। इससे गैस की बीमारी में भी फायदा मिलता है।
3. दिल रहता है सेहतमंद -
लहसुन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरों को भी दूर करता हैं। लहसुन खाने से खून का जमना कम किया जा सकता है और हार्ट अटैक की परेशानी से भी राहत मिलती है। पीरियड्स के दिनों में भी लहसुन बहुत अच्छा होता है।
4. पाचन में मिलती है मदद -
खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से पाचन में दिक्कत नहीं होती है और भूख भी लगना शुरू हो जाती है।
5. खांसी-जुकाम में आराम -
लहसुन का सेवन जुकाम, अस्थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस के इलाज में काफी फायदा करता है।
नोट- किसी अन्य प्रकार की समस्या से बचने के लिए नुस्खे आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।