तीस की उम्र में कैल्शियम की कमी के बेस्ट उपाय

Tees ki umar me calcium ki kami ke best upay
तीस की उम्र में कैल्शियम की कमी के बेस्ट उपाय

तीस की उम्र पार करने के बाद ही महिलाओं को शरीर को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। पोषण की कमी की वजह से उनमें हड्डियों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

इसका सबसे बड़ा कारण है कैल्शियम की कमी। अगर आपको शरीर मेंहाथ और पैरों में दर्दनाखूनों का टूटना या दांतों में दर्द होता है तो अपने डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें।

इन आहार को खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। तो चलिए बताते हैं बेस्ट उपाय -

1. अनाज और दालें -

अपने शरीर को फिट रखने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर दाल और अनाजों का सेवन जरूर करें। अनाज में गेंहूबाजरारागी और दालों में सोयाबीनचने को जरूर शामिल करें। ये सभी चीजें हड्डियों को मजबूत रखती हैं।

2. दूध और दूध से बनें उत्पाद -

दूध और दूध से बने उत्पादों को भी अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। दहीपनीर चीजघी का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक है। ये सभी चीजें शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं औ हड्डियों को मजबूत करती हैं।

3. ड्राई फ्रूट्स -

काजूकिशमिशबादामपिस्ताअखरोट जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन सब से मोटापा नहीं बढ़ता बल्कि शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।

4. हरी सब्जियां और फल -

खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम की पूर्ति के लिए हरी सब्जी जैसे पालकगोभीहरा धनिया जरूर खाएं। फलों में संतराअन्नासकेलाशहतूतखजूर में कैल्शियम की मात्रा का स्तर काफी अच्छा होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in