वजन कम करने के 10 सरल घरेलू उपाय

Vajan kam karne ke 10 saral gharelu upay
वजन कम करने के 10 सरल घरेलू उपाय

वजन बढ़ना कोई आम समस्‍या नहीं है। लोग मोटापे को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। मोटापा कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। आपको बता दें कि बदलती लाइफस्‍टाइल की वजह से अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।

बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो गया है। आइए आपको बताते हैं 10 आसान घरेलू उपायों के बारे में जिससे आप वजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

1. एक ग्लास हल्के गरम पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, चार चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला रोज सुबह पीने से वजन कम होता है। वहीं खाली पेट सुबह में गरम पानी में नींबू निचोड़ कर उसमें एक चम्मच शहद मिला कर रोज पीने से भी वजन कम होता है।


2. पत्तागोभी वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। गोभी के पत्ते उबाल कर उसे खाने से वजन जल्द से जल्द कम होने लगता है।


3. खाने से पहले टमाटर का सूप पीने से या कच्चे टमाटर खाने से भी वजन कम होता है।


4. वजन कम करने के लिए हरी पत्ती वाली सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इनमें कई औषधिएं गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।


5. जिनका वजन काफी अधइक हो उन्हें सुबह का नाश्ता मध्यम मात्रा में लेना चाहिए। दोपहर का खाना भर पेट खाना चाहिए क्योंकि दोपहर के समय पाचन तंत्र सबसे ज्यादा सक्रिय होता है।


6. रात का खाना सोने से 3-4 घंटे पहले खा लें। रात के समय पाचन तंत्र काफी धीरे काम करता है। ऐसे में खाना जल्दी नहीं पचता। रात का खाना कम कैलोरी वाला होना चाहिए।


7. खाना हमेशा देर तक चबा कर ही खाना चाहिए। इससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।


8. खाना हो सके तो थोड़ा गरम कर के ही खाएं। गरम खाना ठंडे खाने के मुक़ाबले ज़्यादा जल्दी पचता है।


9. दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहना चाहिए ताकी खाना पचता रहे। भोजन को पचाने के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। हालांकि खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए।


10. बासी या एक दिन पहले का बचा हुआ खाना न खाएं। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें। इससे बहुत अधिक वजन बढ़ता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in