समय से नहीं होते पीरियड्स? ये हैं 5 मजेदार उपाय

Samay se nahi hote periods? ye hain 5 majedaar upay
समय से नहीं होते पीरियड्स? ये हैं 5 मजेदार उपाय

महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में कई परेशानियां देखी जाती हैं। हालांकि कभी-कभी महिलाओं को देर से पीरियड्स होते हैं या फिर ये कहा जा सकता है कि साइकिल अनुसार समय पर पीरियड्स नहीं होते। ऐसे में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

इस समस्‍या से निपटने के लिए आइए हम आपको बताते हैं कुछ मजेदार घरेलू उपाय। इन्हें अपनाकर आप देरी से आने वाले पीरियड्स की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं।

1. हल्‍दी -

औषधीय गुणों से भरपूर हल्‍दी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। हल्‍दी में मौजूद ईमानोगॉग के चलते पीरियड्स समय पर नियमित रूप से होते हैं। इसके लिए आप कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट थोड़ी सी कच्ची हल्दी को आप गुड़ के साथ ले सकते हैं।

इसके अलावा आप एक गिलास गर्म पानी या दूध में एक चम्‍मच हल्‍दी पाउडर मिलाएं और पीरियड्स के लगभग दस दिन पहले से इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको पीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द में भी राहत मिलेगी।

2. सौंफ -

खाने के बाद अक्‍सर लोग सौंफ खाते हैं,लेकिन आपको बता दें कि समय पर पीरियड्स होने के लिए भी सौंफ बहुत फायदेमंद है। सौंफ गर्भाशय में संकुचन पैदा कर पीरियड्स को सही समय पर लाने में मदद करता है। इसके अलावा सौंफ से पीरियड्स में होनें वाले दर्द में भी काफी राहत मिलती है।

सबसे पहले एक बर्तन में एक से दो चम्‍मच सौंफ डालें और उसमें 4 कप पानी मिलाकर उसे 10 मिनट तक उबालें। अब इस पानी को ठंडा करके छान लें और दिनभर में थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।

3. दालचीनी -

अगर आप पीरियड्स देर से होने की समस्‍या से परेशान हैं, तो आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। आधा चम्‍मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर 7 दिन तक लगातार पिएं। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। दालचीनी शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे पीरियड्स जल्‍दी और समय पर होते हैं।

इसके अलावा पीरियड्स आने से पहले दालचीनी की चाय का भी रोजाना सेवन किया जा सकता है। खाने में भी दालचीनी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

4. अजवायन -

पीरियड्स के दिनों में अजवायन भी काफी असरदार होता है। अजवायन के पत्ते का भी पीरियड्स के दिनों में सेवन किया जाता है। एक लीटर गर्म उबलते पानी में आप अजवायन के 3-4 पत्‍तों को डाल दें। अब इसे थोड़ी देर रहने दें और इसके बाद पानी को ठंडा कर छान लें।

इस पानी का सेवन आप पीरियड्स आने से एक-डेढ़ सप्‍ताह पहले से करें। अजवायन के इस पानी का दिन में दो या तीन बार सेवन करने से आपके पीरियड्स समय पर होंगे।

5. अदरक -

अदरक में मौजूद एंटीस्‍पैस्‍माडिक गुण पीरियड्स को सही समय पर करने में मदद करता है। अदरक आपके शरीर में गर्मी बढ़ाता है जिससे आपके पीरियड्स जल्दी आते हैं।

आप आधे चम्मच अदरक के रस में करीब एक चम्‍मच शहद मिला लें। इसका सेवन आप पीरियड्स आने वाली तारीख से एक सप्‍ताह पहले शुरू करें। इससे आपके पीरियड्स समय पर आएंगे और दर्द भी कम होगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in