पीरियड आगे करने के सरल उपाय

Periods aage karne ke upay
पीरियड आगे करने के सरल उपाय

कई महिलाओं के सामने ऐसी परिस्थिति आ जाती है जिसकी वजह से वो कभी-कभी ये कहने लगती हैं कि क्या ये "पीरियड्स पहले नहीं हो सकते थे" या "दो दिन बाद ही हो जाते" लेकिन क्या करें जब पीरियड्स का समय होगा वो तो तभी आएंगे। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप इसका कुछ कर नहीं कर सकती, बिलकुल कर सकती हैं लेकिन हमारे इस लेख में बताए गए कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद से।

इस लेख में हमने आपको ऐसे सरल और प्राकृतिक उपाय बताएं हैं जिनकी मदद से आप पीरियड्स को आगे बढ़ा सकती हैं। तो चलिए बताते हैं –

1. पीरियड की डेट बढ़ाने के उपाय के लिए करें एक्सरसाइज - Periods ko aage badhane ke liye exercise

मासिक धर्म को आगे बढ़ाने का ये सरल और महत्वपूर्ण उपाय है। आप दिन में अधिक शारीरिक मेहनत वाली एक्सरसाइज को दिन में आधा घंटा करें और इसकी मदद से आप पीरियड्स को आगे बढ़ा सकती है। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप अपनी क्षमता से ज्यादा एक्सरसाइज करें। शुरुआत में आपको हल्के व्यायाम करने हैं फिर धीरे-धीरे अधिक श्रम वाले व्यायाम शुरू करने हैं।

2. पीरियड आगे करने का उपाय है मसालेदार भोजन से दूरी - Period aage karne ka upay hai masaledar bhojan se doori

कई तरह के शोध बताते हैं कि मसालेदार भोजन खाने से महिलाओं के मासिक धर्म पर इसका असर पड़ता है। लेकिन इस तथ्य पर अभी कोई सिद्धांत मौजूद नहीं हैं। कहा जाता है कि अधिक गर्म चीज खाने से महिलाओं के शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ जाता है और इससे पीरियड्स जल्दी हो जाते हैं। तो अधिक मसालेदार खाना अधिक गर्म होता है और इस उपाय की मदद से आप पीरियड्स को आगे बढ़ा सकते हैं।

अधिक मसाले में  लाल मिर्च, काली मिर्च, लहसुन और अदरक आदि शामिल हैं।

3. पीरियड आगे बढ़ाने के उपाय हैं भावनात्मक या मानसिक तनाव - Mahavari badh sakte hain aage bhavnatmak ya manshik tanav se

भावनात्मक और मानसिक तनाव के कारण भी महिलाओं के पीरियड्स आगे बढ़ जाते हैं। ये तो आपने भी गौर किया होगा जिस महीने आप अधिक तनाव ले लेते हैं उस महीने आपका मासिक धर्म समय से थोड़ा आगे बढ़ जाता है। लेकिन तनाव के कारण आपको जल्दी पीरियड्स भी हो सकते हैं तो हमारी सलाह यही है कि अगर आपके पास कोई और विकल्प मौजूद न हो तब इस उपाय को आजमाएं।

4. मासिक धर्म को आगे बढ़ाने का उपाय है चने की दाल - Masik dharm ko aage badhane ka upay hai chane ki dal in hindi 

अगर आप मासिक धर्म आगे बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं तो कोई भी दवा खाने की बजाए आप चने की दाल का सेवन करें। इसके लिए आपको क्या करना है, चने की दाल लें और उसके होने तक एक बर्तन में उसे फ्राई करते रहें, अब इस दाल को पीस लें। पीसने के बाद इसमें हल्का गर्म पानी और सूप के रूप में तैयार कर लें। जिस दिन आपके पीरियड्स की डेट है उसके सात दिन पहले इस सूप को बनाकर पीलें। अगर और बेहतर परिणाम पाना चाहती है तो इस सूप को सुबह खाली पेट पिएं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in