मासिक धर्म किस उम्र में रुक जाते हैं?

Masik dharm kis umar me ruk jaate hain?
मासिक धर्म किस उम्र में रुक जाते हैं?

प्रश्न: किस उम्र में महिलाओं में मासिक धर्म रुक जाता है? 

उत्तर: वैसे तो हर महिला की शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य के अनुसार उनको एक निश्चित उम्र में ही मासिक धर्म आने बंद होते हैं। लेकिन आमतौर पर लगभग 45 साल की उम्र में महिलाओं को उनके पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। पूरी तरह से बंद होने से पहले उनको धीरे-धीरे पहले कम होने लगते हैं। मासिक धर्म बंद होने की अवस्था को रजोनिवृत्ति कहा जाता है। कुछ महिलाओं को 40 साल की उम्र में भी मासिक धर्म आने बंद हो जाते हैं, इस स्थिति को असामान्य माना जाता है। रजोनिवृत्ति में आमतौर पर कुछ समस्याएं होने लग जाती हैं जैसे ठीक से नींद ना आना, हॉट फ्लैशेस, रात को पसीने आना और कई बार ठंड लगना आदि जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in