कुत्ते को कैसे नहलाएं

Kutte ko kaise nehlaye
कुत्ते को कैसे नहलाएं

कुछ कुत्तों को नहाना पसंद नहीं होता है, ऐसे कुत्ते नहाने की बजाए कीचड में मस्ती करते रहते हैं। घर में कुत्ते के शरीर से दुर्गन्ध आना किसी को पसंद नहीं होता, इसलिए आप अपने कुत्ते को नहलाते तो हैं लेकिन कुत्ते के न नहाने की वजह से वो आधा-अधूरा ही नहाता है। ऐसे में उसके शरीर से और दुर्गन्ध आनी शुरू हो जाती है। कुत्ते को नहलाने (How To Bathe Your Dog In Hindi) के लिए उसे साफ-सुथरे तरीके से नहलाना बेहद जरूरी है और आप इस लेख की मदद से कुत्ते को मजेदार तरीकों से नहला सकते हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं –

कुत्तों को नहलाने के लिए पहले तैयारी करें - Kutto ko nehlane ke liye pehle taiyari kare

पपी को नहलाने के लिए पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करें और शांत करने के लिए अच्छी-अच्छी और उत्साह वाली बात करें। अगर आप परेशान हैं और ऐसे समय में कुत्ते को नहला रहे हैं तो कुत्ता आपका महसूस कर लेगा और वह भी परेशान होगा। इसके लिए पहले खुद को तैयार करें और फिर कुत्ते को मजेदार तरीके से नहलाएं।

कुत्ते को नहलाने का तरीका है जगह - Kutte ko nehlane ka tarika hai jagah

अगर आप अपने कुत्ते को पहली बार नहला रहे हैं तो पहले उसे उस जगह के साथ दोस्त बनाएं। उसे रोजाना बल्टी या नल के पास कभी-कभी लेकर जाएं। फिर कुछ देर के लिए उसे वहां रोककर रखें। जिससे कि वो उस जगह से परिचित हो और जाने से डरे नहीं।

कुत्ते को नहलाने के समय मस्ती करवाएं - kutte ko nehlane ke samay masti karwayen

अगर आपके कुत्ते को नहाना पसंद नहीं है, तो उसे ये एहसास दिलाएं कि नहाने के बाद आप उसे बाहर घुमाने ले जाएंगे या खाने को नॉन वेज मिलेगा। अगर उसे ये एहसास हो जाए तो वो नहाने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

कुत्ते को कब नहलाएं - Kutte ko kab nehlaye

कुछ कुत्तों को दूसरे कुत्ते की तुलना में अंतराल में नहलाने की जरूरी होती है। यह अंतराल उनकी नस्ल और त्वचा पर निर्भर करती है। इस बारे में किसी पशु चिकित्स्क से बात करें।

कुत्ते को नहलाएं - Kutte ko nehlaye

पपी को नहलाने से पहले सभी जरूरी चीजें पहले से ही तैयार करके रखें। शैंपू, कंडीशनर, तौलिया आदि। कुत्ते को पहले पानी से उसके फर गीले करें और फिर शैम्पू से उसकी बॉडी साफ करना शुरू करें। पानी न ज्यादा ठंडा हो और न ज्यादा गर्म, गुनगुने पानी में वो ज्यादा आराम महसूस करते हैं।

कुत्ते को कैसे नहलाएं जो नहाना पसंद नहीं करते - Kutte ko kaise nehlaye jo nahana pasand nahi karte

अगर आपका कुत्ता नहाना पसंद नहीं करता तो आप अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे रोज ब्रश करें और गीली तौलिए से उनके फर व पंजों को साफ करें। साथ ही कुत्तों को साफ करने के लिए ड्राय शैंपूभी बाजार में मिल जाते हैं। फिर उसे ब्रश कर दें, अब से पानी से नहलाना जरूरी नहीं होगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in